- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के पेठकर परिवार की तारीफ की है
- पेठकर परिवार ने बेटे की शादी में अपने गांव के 3500 लोगों का बीमा करवाया है. जिसका लाभ गांव के लोगों को मिलेगा.
- प्रधानमंत्री मोदी ने इस परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि यह अनोखा काम है. जिसका लाभ गांव के परिवारों को मिलेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक परिवार की तारीफ की है. क्योंकि इस परिवार ने अपने बेटे की शादी में 3500 लोगों की बीमा करवाया है. जिससे इस परिवार की हर तरफ तारीफ हो रही है. आमतौर पर शादियों में लाखों रुपए का खर्चा होता, आतिशाबाजी होती है. खाने पर खर्चा होता. लेकिन नांदेड़ जिले के कंधार तालुका में आने वाले बहादरपुरा गांव की सिद्धेश्वर पेठकर परिवार ने शादी में अनोखा काम करते हुए लोगों का बीमा करवाया है. जिसकी तारीफ अब पीएम मोदी ने मन की बात के 135वें एपिसोड में की है.
पीएम मोदी ने की पेठकर परिवार की तारीफ
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नांदेड़ जिले के पेठकर परिवार ने शादी में ऐसा काम किया है. जिसकी जिक्र करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पेठकर परिवार ने 3500 लोगों का बीमा करवाया है. जो अपने आप में बड़ा काम है. इसलिए यह परिवार लोगों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है. पेठकर परिवार ने बहादुरपुरा गांव के 3500 लोगों की बीमा करवाया है. जिसमें किसान और मजूदर शामिल हैं. ऐसे में इस बीमा का लाभ गांव के परिवारों को मिलेगा.
1 लाख रुपए तक कराया बीमा
दरअसल, आम तौर पर शादियों में दूसरे खर्च बहुत ज्यादा होते हैं. लेकिन पेठकर परिवार ने इस परंपरा को बदला है. बहादुरपुरा गांव में करीब 3600 लोग रहते हैं. गांव के ज्यादातर लोग खेती किसानी से जुड़े हैं. लेकिन यहां अक्सर सांप काटने, जंगली जानवरों के हमले या प्राकृतिक आपदा, सड़क हादसों में लोग घायल होते रहते हैं. पैसा न होने की वजह से इलाज में भी बहुत परेशानियां आती हैं. ऐसे में पेठकर परिवार ने अपने बेटे सिद्धेश्वर पेटकर और मंजुषा पेटकर की शादी में गांव के लोगों का 1 लाख रुपए तक बीमा कराने का फैसला किया. इस बीमा का लाभ गांव की मतदाता सूची में शामिल लोगों को दिया गया है.
दूल्हे के बड़े भाई अनूप पेटकर का कहना था कि हमारा परिवार समाज के प्रति अलग सोच रखता है. इसलिए गांव के लोगों की भलाई के लिए हमने यह कदम उठाया है. अब अगर कुछ दुर्घटना होगी तो गांव के लोगों को बीमा का पैसा मिलेगा. इससे पहले भी परिवार ने हेलमेट और इंश्योरेंस कैंप लगवाया था. तब गांव में एक दिन में 900 लोगों का बीमा हुआ था.
गांव के लोगों के लिए छोटा सा गिफ्ट
दूल्हे सिद्धेश्वर पेटकर ने कहा कि गांव के लोगों की परेशानी देखकर यह विचार आया था. क्योंकि कई बार गांव में किसान परिवारों में परेशानियां आ जाती है. लेकिन पैसे की कमी से परेशानी होती थी. इसलिए यह फैसला किया गया है. जहां गांव की वोटर लिस्ट में शामिल सभी लोगों को शामिल किया गया है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मिली तारीफ के बाद यह परिवार और खुश नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ेंः सोना, पेट्रोल पर दिख रहा अपील का असर, मन की बात में PM मोदी ने बताए कई अनुभव; जनता भेज रही संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं