प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नवसारी शहर में अपने पूर्व स्कूल शिक्षक से मुलाकात की. निराली मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए यहां पहुंचने के बाद मोदी ने वडनगर के अपने पूर्व शिक्षक जगदीश नायक के साथ कुछ वक्त बिताया. अस्पताल परिसर में उनकी मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. अब तापी जिले के वयारा में रह रहे नायक (88) ने मोदी को उस वक्त पढ़ाया था जब वह (मोदी) मेहसाना जिले के वडनगर कस्बे में अपने परिवार के साथ रहते थे.
नायक ने बाद में वयारा स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘हालांकि, यह एक संक्षिप्त मुलाकात थी, लेकिन यह बयां करने के लिए मेरे शब्द नहीं हैं कि मुझे कैसा महसूस हुआ. मेरे प्रति उनका आदर और भावनाएं इतने वर्षों बाद भी नहीं बदली हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
उनके पोते पार्थ नायक ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को फोन किया था कि उनके दादा प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं.
पार्थ ने कहा, ‘मेरे दादा, मोदी जी के नवसारी दौरे के दौरान उनसे मिलना चाहते थे, इसलिए मैंने कल पीएमओ को फोन किया और मुलाकात के लिए समय मांगा. मुझे आश्चर्य हुआ कि प्रधानमंत्री ने वापस मुझे फोन किया और हमारे साथ बातचीत की. वह विनम्र हैं और जमीन से जुड़े हुए हैं. मैं आज उनसे मिला भी और उनसे कई सारी चीजें सीखीं.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं