Live: अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है. केयी पान्योर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है. यहां एक युवक का शव भी मिला है. वहीं बाढ़ के बाद से इलाके में राहत एवं बचाव कार्य जारी है. बाढ़ की वजह से कई मार्ग भी बंद हुए हैं. क्योंकि जगह-जगह भूस्खलन हुआ है. पोतिन-कीमिन मार्ग भी बंद बताया जा रहा है. प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. IMD ने यहां नई चेतावनी जारी की है. जहां आज भी बारिश हो सकती है.
Live Updates
अमेरिकी नौसेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हमला
अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी गई है. ये हमले होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी ठिकानों पर हुए हैं. जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद फिर से बढ़ता जा रहा है.
पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' करेंगे. यह 135वां एपिसोड होगा जो रविवार को प्रसारित किया जाएगा. सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करेंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के लोगों से अपने विचार साझा करते हैं.
केतन अग्रवाल मर्डर केस में जारी है कार्रवाई
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में कार्रवाई जारी है. लोनावला ग्रामीण पुलिस ने मामले में आरोपी चेतन चौधरी की बाइक जब्त कर ली है. पुलिस ने वह बाइक ज़ब्त की है जिसका इस्तेमाल चेतन ने पुणे से लोहागड किले तक जाने के लिए किया था. इस मामले में पुलिस ने चेतन की हुडी और हेडफोन भी जब्त किए हैं. जो घटना के दौरान उसने पहने हुए थे. पुलिस ने बाइक और घटना के दिन (18 जून) पहने गए कपड़ों की फ़ोरेंसिक जांच भी की है. जबकि इस मामले में पुलिस की टीम भी गठित की गई है. जिसमें जांच शुरू हो गई है. चेतन और सिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
कैलाश मानसरोवर यात्रा की एडवाइजरी जारी
कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है. विदेश मंत्रालय की तरफ से प्राइवेट टूर ऑपरेटरों को भी यह एडवाइजरी जारी हुई है. दस्तावेजों की जांच को प्राथमिकता दी गई है. भारत से यात्रा शुरू करने से सभी यात्री चीन के लिए कन्फर्म यात्रा परमिट और वीजा समेत सभी आवश्यक दस्तावेज जरूर मौजूद रखे. उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से पहले किसी योग्य चिकित्सक से मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी साथ रखें.
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से नुकसान
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. लगातार हो रहे भूस्खलन और फिसलन के कारण पोतिन-कीमिन मार्ग बंद है. केयी पैन्योर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताया जा रहा है. ऐसे में यहां राहत कार्य जारी है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश की चेतावनी जारी की है.