- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई है बैठक
- जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी यह बैठक
- अमित शाह ने अजित डोभाल से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले सप्ताह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह जानकारी सूत्रों ने दी है. इस बैठक में केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकती है. साल 2019 में अनुच्छेद 370 (Article 370) को खत्म करने पर पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए पीएम का यह पहला बड़ा कदम है. जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ नेता ने एनडीटीवी को बताया, "हमें अगले सप्ताह एक बैठक के बारे में सूचित किया गया है. हालांकि हम औपचारिक निमंत्रण की प्रतीक्षा कर रहे हैं."
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात की.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वायरस अब भी हमारे बीच, म्यूटेशन की आशंका बरकरार, सावधानी बढ़ानी होगी : PM नरेंद्र मोदी
अगस्त 2019 में केंद्र सरकार ने उस अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था, जो कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता था. इसके साथ ही राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था.
#jammu #kashmir LG #ManojSinha on #AmarnathYatra and #statehood ! Do listen. pic.twitter.com/OsfR4VM85l
— Neeta Sharma (@NEETAS11) June 18, 2021
जम्मू कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला को केंद्र सरकार ने इस फैसले का ऐलान करने से पहले गिरफ्तार कर लिया था. इन्हें कई महीनों के बाद रिहा किया गया था.
केंद्र ने दिसंबर में जम्मू-कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनाव कराए थे. गुपकर गठबंधन ने 100 से अधिक सीटें जीतीं और भाजपा 74 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी.
जम्मू-कश्मीर को लेकर यह खबर तब आई है, जब भारत और पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की घोषणा की गई है, जो दोनों देशों के बीच 2019 के बाद पहली बड़ी शांति पहल है.
VIDEO: G7 समिट : PM मोदी ने दिया वन अर्थ, वन हेल्थ का मंत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं