मनीष कुमार, सचिन झा शेखर
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तारीख की घोषणा से पहले पीएम मोदी (PM Modi) लगातार देश के कई राज्यों में रैली कर रहे हैं. बुधवार को एक बार फिर पीएम मोदी बिहार पहुंचे. बिहार में उन्होंने राजद और इंडिया गठबंधन पर निशाना साथा. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन. जब बिहार में जंगलराज आया, तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया. जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की. बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया. जबतक बिहार में लालटेन का राज रहा, तबतक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ. आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है, तो ये मोदी को गाली देते हैं.