विज्ञापन

पीएम मोदी का Gen-Z कनेक्ट, देखिए वडोदरा में कैसे युवाएं से मिले, VIDEO

गुजरात के वडोदरा में पीएम मोदी का युवा से खास कनेक्शन देखने को मिला. वहां मौजूद Gen-Z पीएम मोदी को देखकर बहुत ही खुश थे. पीएम ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

वडोदरा में युवाओं संग पीएम मोदी का खास कनेक्शन देखने को मिला.
  • वडोदरा में नमो फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में पीएम मोदी खास अंदाज में युवाओं से मिले
  • पीएम मोदी मंच पर आगे बढ़कर हर एक युवा से कनेक्ट करने की कोशिश करते नजर आए और उनके बीच पहुंचे
  • कार्यक्रम में मौजूद Gen Z ने पीएम मोदी संग मिले हर एक क्षण को मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया

गुजरात के वडोदरा में 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में पीएम मोदी का अलग ही अंदाज देखने को मिला. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से बहुत ही जोशीले अंदाज में मिले. Gen Z से मिलने का उनका ये तरीका शानदार था. मंच पर मौजूद पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर वहां मौजूद युवाओं का अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी वहीं नहीं रुके. वह खुद आगे बढ़कर उनके बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद भी किया.

जोशीले अंदाज में युवाओं से मिले पीएम मोदी

इस दौरान वहां मौजूद Gen Z काफी खुश नजर आए. सभी के हाथों में मौजूद मोबाइल फोन के कैमरों की नजरें पीएम मोदी पर टिकी थीं. युवाओं का ये जोशीला अंदाज देखकर पीएम मोदी भी काफी खुश थे. उनकी भी ये कोशिश रही कि वह वहां मौजूद हर एक युवा से वह कनेक्ट कर सकें. इसीलिए वह बिना रुके मंच पर आगे बढ़ते रहे. वह हर एक युवा से कनेक्ट करने की पूरी कोशिश करते नजर आए.

युवाओं संग पीएम मोदी का खास कनेक्ट

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत युवाओं ने भी शानदार तरीके से किया. एक युवा पीएम को तोहफे में एक तस्वीर देना चाहता था. पीएम मोदी ने जैसे ही ये देखा तो रुक कर उसका तोहफा स्वीकार किया. अन्य युवा भी पीएम के लिए कार्ड्स लेकर पहुंचे थे. पीएम मोदी ने एक-एक कर लोगों का यह प्यार स्वीकार किया. पीएम को अपने इतना पास देखकर कार्यक्रम में मौजूद युवा बहुत ही खुश नजर आए. उनका जोश काफी हाई था. 

पीएम मोदी ने युवाओं संग सीधा संवाद

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जेनजी के साथ सीधा संवाद किया.पीएम ने कहा कि मैं आज विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि झूठ की गूंज वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का युवा सच की हुंकार के साथ है. शिक्षा प्रणाली को हम नए रूप में ढाल रहे हैं. भारत के युवाओं का AI में पारंगत होना जरूरी है. डिग्री के साथ स्किल भी बड़ी जरूरत है. AI में सुपरपावर बनना है तो इकोसिस्टम बदलना होगा. 

ये भी पढे़ं-वडोदरा में पीएम मोदी का युवाओं से संवाद, बोले- नाराज फूफा परेशान हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Gujarat, PM Modi Vadodara Visit, Pm Modi Gen G, Gen G
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com