प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त साल 2022 की अपनी पहली विदेश यात्रा पर है. पीएम ने सोमवार को बर्लिन के पॉट्सडामर प्लाट्ज़ में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि भारत ने पिछले तीन दशकों के राजनीतिक रूप से अस्थिर माहौल को एक बटन दबाकर समाप्त कर दिया है. प्रधान मंत्री नरेंद्र पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत यह कहते हुए की कि वह जर्मन राजधानी में न तो अपने बारे में बात करने के लिए हैं और न ही मोदी सरकार के बारे में बात करने के लिए.
पीएम ने कहा, "मैं आपसे करोड़ों भारतीयों की क्षमताओं के बारे में बात करना चाहता हूं और उनका गुणगान करना चाहता हूं. जब मैं करोड़ों भारतीयों की बात करता हूं, तो इसमें न केवल वहां रहने वाले लोग शामिल होते हैं, बल्कि यहां रहने वाले लोग भी शामिल होते हैं." प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके शब्दों में दुनिया के कोने-कोने में रहने वाली मां भारती के सभी बच्चे शामिल हैं. "भारत की जनता ने एक बटन दबाकर पिछले तीन दशकों के राजनीतिक रूप से अस्थिर माहौल को खत्म कर दिया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान पीएम बोले कि 30 साल बाद 2014 में पूर्ण बहुमत वाली सरकार चुनी गई और भारत की जनता ने 2019 में सरकार को मजबूत बनाया." "हम इस वर्ष स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहे हैं और मैं देशा का ऐसा पहला प्रधान मंत्री हूं जो स्वतंत्र भारत में पैदा हुआ था. भारत शिखर पर होगा जब वह स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा, भारत दृढ़ता से कदम से कदम मिलाकर अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है."
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 6194 मेगावाट हुई
इसके साथ ही पीएम ने बताया कि सुधारों के जरिए उनकी सरकार देश को बदल रही है. उन्होंने कहा, "सुधार के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है. आज भारत जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा की गुणवत्ता और अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. देश, नौकरशाही, सरकारी कार्यालय समान हैं अब हमें बेहतर परिणाम मिल रहे हैं." भारतीय समुदाय को यह संबोधन छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के तुरंत बाद दिया गया था, जिसकी सह-अध्यक्षता पीएम मोदी और चांसलर स्कोल्ज़ ने की थी. पीएम मोदी ने चांसलर स्कोल्ज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की.
VIDEO: देश के एक तिहाई थर्मल पावर प्लांटों के पास 10 फीसदी या उससे कम कोयला- रिपोर्ट | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं