प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार से गरीबों और मध्यम वर्ग का हक छिनता है और चुनाव के बाद उनके तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज होगा. उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरूआत करते हुए प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में 'विजय शंखनाद' रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘‘तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा . यह गारंटी मैं आपको देने आया हूं .''
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी पार्टी के "शाही परिवार" के "राजकुमार" ने घोषणा की है कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो देश में आग लग जाएगी. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा कि, ''उन्होंने 60 साल तक देश पर शासन किया, लेकिन सत्ता से सिर्फ 10 साल बाहर रहने के बाद वे देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं. '' पीएम मोदी ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह "लोकतंत्र की भाषा" है, उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे "ऐसे लोगों को दंडित करेंगे". पीएम मोदी ने कहा कि "चून- चून के साफ कर दो, इस बार इनको मैदान से बाहर नहीं करेंगे?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार से हर गरीब का हक छिनता है, हर मध्यम वर्ग का हक छिनता है और मैं किसी का हक किसी को छीनने नहीं दूंगा .'' प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले पांच साल अभूतपूर्व काम और बड़े फैसलों के लिए होंगे लेकिन उसके लिए जनता को उन्हें और मजबूत करना होगा . विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडी' ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं .
मोदी ने कहा कि इमरजेंसी की बात करने वाली कांग्रेस को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं बचा है और इसलिए वह जनादेश के विरूद्ध लोगों को भड़काने में जुट गयी है . उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है और अराजकता में झोंकना चाहती है .
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं