आम आदमी पार्टी (आप) के विधयाकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है. सूत्रों के मुताबिक विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता केजरीवाल जी के साथ खड़ी है. किसी भी कीमत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए. वो जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं. जानकारी के अनुसार कल पार्टी के 55 विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी. जबकि 4 विधायक दिल्ली से बाहर हैं.
बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बीजेपी पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. आतिशी ने कहा मेरे करीबियों के द्वारा बीजेपी की तरफ से मुझे अप्रोच किया गया और कहा गया बीजेपी ज्वाइन कर लो वरना आनेवाले 1 महीने के अंदर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मेरे घर पर रेड करेगी और मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बीजेपी का इरादा है कि आनेवाले 2 महीने के अंदर मुझे, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या सुनीता केजरीवाल अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं: BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता बांसुरी स्वराज ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अब 'आधिकारिक तौर पर' उनका पद संभाल रही हैं. प्रदेश भाजपा सचिव और नयी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार स्वराज ने विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित गठबंधन की रैली भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लोगों को 'गुमराह' करने का 'फ्लॉप शो' रहा.
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने स्वराज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल को रैली में मिले 'भारी जनसमर्थन' से भाजपा पूरी तरह से हिल गई है. संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वराज ने आप से यह स्पष्ट करने को कहा कि ‘‘क्या सुनीता केजरीवाल अब आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री हैं क्योंकि वह मीडिया संदेश देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग कर रही हैं.''
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : जेडीयू ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग, बिहार में नीतीश कुमार की उपलब्धियों का है जिक्र
वीडियो-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं