विज्ञापन

RIP कोचिंग माफिया... पीएम मोदी के फ्री ऑनलाइन क्लासेज के ऐलान पर कैसे-कैसे रिएक्शन; अलख पांडे क्या बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और से कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. देशभर के छात्रों ने इस फैसले को सराहा है. पीएम के ऐलान पर अलख पांडे का रिएक्शन भी आया है.

RIP कोचिंग माफिया... पीएम मोदी के फ्री ऑनलाइन क्लासेज के ऐलान पर कैसे-कैसे रिएक्शन; अलख पांडे क्या बोले
आनेवाले समय में सरकार फ्री ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने वाली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐलान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. फिजिक्सवाला के फाउंडर अलख पांडे से लेकर कई छात्रों और अभिभावकों ने पीएम मोदी के इस ऐलान पर खुशी जताई है. अलख पांडे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा "मैं सभी जरूरतमंद छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के प्रधानमंत्री की घोषणा की सराहना करता हूं. मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि दूर-दराज के कस्बों और गांवों तक अच्छी शिक्षा पहुंचाने का एकमात्र जरिया ऑनलाइन माध्यम ही है." उन्होंने आगे लिखा, "मैं इसे जमीनी स्तर पर होते हुए देखना चाहता हूं, क्योंकि इसे लागू करना ही सबसे जरूरी हिस्सा है."

फिजिक्सवाला के फाउंडर ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "मैं इस पहल के लिए सरकार को अपना बिना शर्त समर्थन देता हूं. इसके बदले मुझे कोई लाभ नहीं चाहिए. भारत के हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा मुफ्त होनी चाहिए."

ऑनलाइन कोचिंग से आर्थिक बोझ कम होगा

कई अभिभावकों और बच्चों की प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर आ रही है. एक अभिभावक ने पीएम के इस ऐलान के बाद पोस्ट करते हुए लिखा, "PM मोदी ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की. इससे फायदा होगा".

वहीं वडोदरा निवासी शालव मजूमदार (एडवोकेट और छात्र) ने पीएम मोदी के भाषण पर कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला है. प्रधानमंत्री मोदी ने फ्री ऑनलाइन कोचिंग को लेकर जो आह्वान किया है, उससे खासकर उन क्षेत्रों के बच्चों को फायदा होगा, जहां कोचिंग की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं.

"RIP कोचिंग माफिया"

एक अन्य यूजर ने लिखा, यह बहुत बड़ी बात है: PM मोदी ने शिक्षा और कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की. RIP कोचिंग माफिया और "एजुकेशनल" एक्टिविस्ट.

एक इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर नीलेश ध्रुव ने कहा, "ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन बिल्कुल सही है. शिक्षा में AI का इस्तेमाल, ऑनलाइन और फिजिकल लर्निंग के साथ मिलकर, भारत की शिक्षा व्यवस्था को काफी मज़बूत बना सकता है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Online Coaching Portal, Free Online Coaching, PM Modi Address, Physics Wallah Coaching Fees, Alakh Pandey Physics Wallah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com