प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. बहुत सारे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं. पीएम मोदी से कांटैक्ट करने या उन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई विकल्प हैं. पीएम मोदी से अपनी कोई शिकायत पहुंचाने के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प हैं. आप किसी सरकारी विभाग के अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो भी इन तरीकों को आजमाया जा सकता है.आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई या उसे किस मंत्रालय या विभाग को भेजा गया है, ये भी जान सकते हैं. आइए जानते हैं ये तरीका
PMO का लोक शिकायत पोर्टल
यह सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का शिकायत पहुंचाने और शिकायत निपटारे का मंच है. शिकायतें सीधे PMO के प्रशासनिक शाखा में दर्ज की जाती हैं. वेबसाइट pmopg.gov.in pmindia.gov.in पर जाकर Write to the Prime Minister का विकल्प चुन सकते हैं. PM मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी हलफनामे में अपना मोबाइल नंबर 8980809224 और ईमेल आईडी (narendramodi@narendramodi.in) दी गई थी.
- पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी के साथ ओटीपी से वेरिफाई करें.
- अपनी शिकायत को स्पष्ट शब्दों में दर्ज करें (अधिकतम 3000 शब्द)
- शिकायत से जुड़े दस्तावेज हैं तो उन्हें PDF फॉर्मेट में अपलोड करें
- सबमिट करने के साथ यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिससे शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं
- आपकी शिकायत पर कार्रवाई का स्टेटस 011-23386447 नंबर पर जान सकते हैं.
CPGRAMS पोर्टल पर करें शिकायत
ये सरकार का शिकायत निवारण पोर्टल है, जिसके दायरे में सभी मंत्रालय और राज्य सरकारें आती हैं. इस वेबसाइट लिंक (pgportal.gov.in) पर जाकर कंप्लेन रजिस्टर करा सकते हैं. पोर्टल पर इसके व्हाट्सएप नंबर और Chatbot की मदद से सीधे मोबाइल से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से MyGrievance ऐप डाउनलोड करके भी शिकायत कर सकते हैं.
नरेंद्र मोदी ऐप (NaMo App)
ये पीएम मोदी का निजी डिजिटल प्लेटफॉर्म है. ऐप स्टोर से NaMo App डाउनलोड करके आपको (Write to PM) या (Share Your Ideas) का विकल्प मिलता है.यहां से कोई भी सीधे अपने सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकता है.अगर आप देश के विकास या सरकारी नीतियों को लेकर कोई नया सुझाव देना चाहते हैं तो MyGov सबसे सही प्लेटफॉर्म है.
प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र
आप अपना बात या शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को जिसे अब सेवा तीर्थ नाम से भी जाना जाता है. अब ये कर्तव्य भवन में शिफ्ट हो चुका है. सेवा तीर्थ दारा शिकोह रोड या कर्तव्य पथ क्षेत्र नई दिल्ली-110011 इसका एड्रेस है. दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो नई दिल्ली में साउथ ब्लॉक के PMO डाक काउंटर पर जाकर अपनी शिकायत की हार्ड कॉपी खुद जमा करवा सकते हैं. आप अपनी शिकायत को फैक्स नंबर से भी 011-23016857 या 011-23019545 पर भी भेज सकते हैं या 011-23074072 पर संपर्क साध सकते हैं.
पूछताछ नंबर
लिखित शिकायतों का स्टेटस जानने के लिए 011-23386447 इस नंबर पर कॉल करके आप पोस्ट की गई शिकायत का स्टेटस जान सकते हैं. मन की बात कार्यक्रम पर मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए 1800 11 7800 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी आवाज में पीएम के लिए मैसेज छोड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें - PM Modi @25: भारतीय राजनीति के रिकॉर्ड बुक में मोदी कहां खड़े हैं ? नेहरू, इंदिरा और राजीव के ये कीर्तिमान बाकी
पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. आप अपनी बात को नीचे दिए गए अकाउंट्स को टैग कर पीएम तक पहुंचा सकते हैं
X (Twitter): @narendramodi और @PMOIndia
फेसबुक: https://facebook.com/narendramodi
इंस्टाग्राम (Instagram): @narendramodi
ये भी पढ़ें: Happy Birthday PM Narendra Modi : पारंपरिक पगड़ी से स्टाइलिश जैकेट तक, पीएम मोदी के इन लुक्स की खूब हुई चर्चा, देखिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं