विज्ञापन

जन्मदिन पर PM मोदी का इंस्टाग्राम पोस्ट, Gen-Z लैंग्वेज में किसे किया विश?

PM मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह युवाओं के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वे युवाओं से बात करते दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन और 'सेम-टू-यू' की बात." इस दौरान उन्होंने Gen-Z लैंग्वेज का भी इस्तेमाल किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैसे तो मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाता. लेकिन आप लोगों ने मुझे 'जिप' (चुप) कर दिया. इस दौरान एक युवती ने बताया कि आज उनका भी जन्मदिन है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरा नहीं आज आपका ही जन्मदिन है. आज हम दोनों का जन्मदिन है. 

सेमीकॉन इंडिया के उद्घाटन में पहुंचे थे पीएम

यह बातचीत सेमीकॉन इंडिया' 2026 के उद्घाटन सत्र के दौरान हुई. जब पीएम नरेन्द्र मोदी के मंच पर पहुंचे तो पूरा माहौल कुछ देर के लिए जन्मदिन के जश्न में बदल गया. मोदी के संबोधन शुरू करने से पहले सम्मेलन कक्ष में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर और ‘हैप्पी बर्थडे' बोलते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के बीच मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. यहीं उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग के सम्मेलन के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया.

माहौल जन्मदिन के जश्न में बदला

मोदी के मंच पर पहुंचते ही कुछ देर के लिए सम्मेलन का माहौल जन्मदिन के जश्न में बदल गया. तीन-दिवसीय यह सम्मेलन भारत में चिप डिजाइन, विनिर्माण, पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों से जुड़े सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के प्रयासों पर केंद्रित है.

‘सिलिकॉन से सिस्टम : पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण' विषय पर आयोजित सम्मेलन में दुनिया भर की सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, शोधकर्ता और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं.

प्रधानमंत्री के उद्घाटन संबोधन के लिए मंच पर पहुंचते ही सम्मेलन में मौजूद कई प्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिये और इस खास पल को कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे. कुछ लोगों ने उत्साह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, तो कई अन्य ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. मोदी ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और अपना औपचारिक संबोधन शुरू करने से पहले उन्होंने सभी का धन्यवाद किया.

यह भी पढ़ें: PM Modi @25: भारतीय राजनीति के रिकॉर्ड बुक में मोदी कहां खड़े हैं ? नेहरू, इंदिरा और राजीव के ये कीर्तिमान बाकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Pm Modi  BJP, PM Modi Birthday, Modi@25, Modi@75
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com