विज्ञापन

स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी, हर किरदार में वर्सेटाइल थे.... पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने कहा कि नाना के विचार बहुत ही बेबाक और स्पष्ट थे. वह अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनकी कमी खलेगी.

स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी,  हर किरदार में वर्सेटाइल थे.... पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक
नाना पाटेकर की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख.
फाइल फोटो
  • पीएम मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके अभिनय और विचारों को याद किया
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाना पाटेकर के निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया
  • शरद पवार ने नाना के निधन को भारतीय सिनेमा में एक प्रभावशाली दौर के अंत कहा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनसीपी चीफ शरद पवार, उद्धव ठाकरे समेत तमाम दिग्गजों ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर उनके परिवार के और दोस्तों के प्रति संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम एक्टर्स में देखने को मिलती है. वह अपने हर किरदार में वर्सेटाइल थे. उन्होंने हर किरदार में  क्रिएटिविटी का परिचय दिया.उन्होंने फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए, जिनको पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा. 

पीएम मोदी ने कहा कि नाना के विचार बहुत ही बेबाक और स्पष्ट थे. वह अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनका निधन एक बड़ी कमी है.

Latest and Breaking News on NDTV

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए इसे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में नाना के साथ अपनी एक मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा कि पांच दशकों से अधिक समय तक, अपनी स्वाभाविक अभिनय शैली और दमदार डायलॉग अदायगी से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी. चाहे गंभीर सामाजिक मुद्दे हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस भी किरदार को निभाया, उसमें जान डाल दी.

शाह ने आगे लिखा कि'नाम फाउंडेशन' के जरिए सूखे से प्रभावित किसान परिवारों की सेवा करना हो या सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए सीमा पर जाना, शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी नाना अपनी जड़ों से जुड़े रहे. जब भी मैं उनसे मिला, उनकी सादगी और स्पष्टवादिता ने हमेशा मुझ पर गहरा प्रभाव डाला.  ईश्वर उनके परिवार और  प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दे.
 

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी नाना के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि नाना पाटेकर ने निधन की दुखद खबर दिल तोड़ने वाली है. उनके जाने से भारतीय सिनेमा में एक असाधारण, संवेदनशील और प्रभावशाली दौर का अंत हो गया. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग, अनोखे अंदाज में डायलॉग बोलने की कला और हर किरदार को बहुत ही सहजता से निभाने की खूबी की वजह से दर्शकों के दिलों पर हमेशा के लिए एक अमिट छाप छोड़ी. परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन, वेलकम,नटसम्राट और कई अन्य फिल्मों के जरिए दर्शकों ने उनकी एक्टिंग के अलग-अलग रंग देखे.उनकी एक्टिंग, उनके विचारों और उनके सामाजिक कार्यों की अमिट छाप हमेशा यादों में बसी रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

'नाना पाटेकर नहीं रहे, विश्वास नहीं हो रहा'

उद्धव ठाकरे ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, मराठी रंगमंच, मराठी सिनेमा और हिंदी सिनेमा के पर्दे पर उन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी. हिंदी फिल्म जगत में नाना पाटेकर मराठी अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे. एक मराठी के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान और प्रभाव स्थापित किया था.उनका निधन महाराष्ट्र के लिए अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना है. ठाकरे परिवार ने अपना एक प्रिय स्नेही खो दिया है.
 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-अलविदा नाना पाटेकर: शोक में डूबा सिनेमा जगत, अक्षय कुमार से लेकर प्रकाश राज ने दी श्रद्धांजलि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar Death, PM Narendra Modi, Nana Patekar Death Latest News, Nana Patekar Death Cause, Nana Patekar Death News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com