विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

सिडनी में पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

पीएम मोदी ने सिडनी में भारतीय मूल के लोगों को किया संबोधित
  1. PM मोदी ने कहा कि मैं जब 2014 में आया था तब आपसे एक वादा किया था कि आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आज सिडनी में, इस एरीना में, मैं फिर हाजिर हूं और मैं अकेला नहीं आया हूं, प्रधानमंत्री अल्बनीज भी मेरे साथ आए हैं.
  2. एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध को 3C(कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित है. उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D(डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारति हैं. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3E(एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित है. अलग-अलग काल में ये बात संभवत: सही भी रही है. मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है.
  3. मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है. हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है.
  4. भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है. भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है. आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है.
  5. पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ कोटि-कोटि भारतीयों ने भी शोक मनाया. ये ऐसा था जैसे हमने अपना कोई खो दिया. आप सभी का एक सपना रहा है कि हमारा भारत भी विकसित राष्ट्र बने, जो सपना आपके दिल में है वो सपना मेरे दिल में भी है.
  6. अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है, वो देश भारत है. आज IMF भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल बिन्दु मानता है.वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है.
  7. कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया वो भारत है, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, आज भारत दुनिया में नंबर 1 स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है.अब जो देश अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है वो भारत है.
  8. भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है. भारत के पास संसाधनों की भी कमी नहीं है. आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री भारत में है.
  9. आज मैं आपके बीच आया हूं कि तो मैं एक घोषणा भी करने जा रहा हूं. ब्रिसबेन में भारतीय समुदाय की बहुत समय से जो मांग थी, अब उसे पूरा किया जाएगा.जल्द ही ब्रिसबेन में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा.
  10. प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी के एक उपनगर ‘लिटिल इंडिया' के शिलान्यास में सहयोग के लिए अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को धन्यवाद कहा.
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi In Sydney, PM Modi In Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com