पीएम किसान योजना किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुरू की थी. इस योजना के तहत किसानों को वार्षिक आधार पर 6000 रुपये, 2000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. इस योजना से बिहार के रोहतास में किसान काफी खुश हैं. किसानों का कहना है कि किसानों को दी जाने वाली यह राशि फसल कटाई और बुआई के दिनों में बहुत काम आती है. इसके लिए किसानों में पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है.
फसल की बुआई के लिए पैसों की बड़ी जरूरत होती है. प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए इतना सोचने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद मोदी जी कहना चाहू्ंगा. मैं सासाराम और कैमूर दो जिलों में खेती-बाड़ी का काम करता हूं. प्रधानमंत्री की इस योजना से मिलने वाले पैसे को मैं दोनों जिलों की अपनी खेती में लगाता हूं. किसानों की जेब में जब एक भी पैसा नहीं होता है और दो-दो हजार रुपयों की किस्त में छह हजार रुपये मिलते हैं, तो बहुत खुशी होती है. यह बहुत अच्छी योजना है. प्रधानमंत्री मोदी को हम बहुत धन्यवाद करते हैं."
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
इस योजना के तहत मिलने वाली राशि प्रधानमंत्री की तरफ से ऐसे समय में दी जाती है, जब इसकी जरूरत सबसे ज्यादा होती है. वह समय कटनी का होता है, या बुआई का होता है. इस समय पैसे की जरूरत सबसे ज्यादा होती है. यह किसानों के लिए बहुत कठिन समय होता है. ऐसे समय में यह राशि किसानों के खाते में आती है. इसके लिए मैं पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कर बधाई देना चाहता हूं."
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं