ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी की बाहर से दिखने वाली चमचमाती इमारतों की चमक के पीछे का सच यहां रह रहे लोगों को ही पता है. इन चमचमाती इमारतों में जो निर्माण सामग्री लगाई गई है वो इतनी घटिया है कि यहां का प्लास्टर भी उखड़ने लगा है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी 1 सोसाइटी के फ्लैट की छत का प्लास्टर टूटकर एक बच्चे के ऊपर गिर गया. घटना के बाद बच्चे के हाथ और सिर में चोट आई है. परिवार के एक सदस्य ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सिटी 1 सोसायटी के पांचवें एवेंयू के एक फ्लैट का है जहां बेडरुम की छ्त का प्लास्टर भरभरा कर बेड पर गिर गया. बच्चा इसी के पास खड़ा था और छत का प्लास्टर गिरने के बाद बच्चे के हाथ और सिर में चोट आई. बच्चे के परिजनो ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई सोसाइटी में ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं. अजनारा होम्स में जे-1902 फ्लैट में प्लास्टर गिरने 9 साल बच्च घायल हो गया था. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित पंचशील ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट नंबर C 3-901 में प्लास्टर गिरने से एक लड़की के पैर में चोट आई थी. सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बिल्डर द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किए जाने का खामियाजा फ्लैट मालिकों को भुगतना पड़ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं