विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2023

एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में राइफल...: पटना में स्कूल डायरेक्टर की दबंगई का VIDEO VIRAL

वीडियो में दिख रहा है कि पटना के प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर पीके दर्शन एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में राइफल लेकर स्थानीय लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. यह घटना पटना के बाईपास थाना इलाके के पटना सिटी सेंट्रल स्कूल दर्शन बिहार की है.

नशे में लोगों को धमकाने वाले प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पटना:

होली के मौके पर पटना के एक प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर को शराब का नशा महंगा पड़ गया. शराब का नशा डायरेक्टर पर इतना चढ़ा कि एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में राइफल लेकर लोगों को धमकाने लगे. किसी ने उनकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में डाल दी. अब डायरेक्टर पुलिस की गिरफ्त में हैं. 

वीडियो में दिख रहा है कि पटना के प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर पीके दर्शन एक हाथ में पिस्टल और दूसरे में राइफल लेकर स्थानीय लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. यह घटना पटना के बाईपास थाना इलाके के पटना सिटी सेंट्रल स्कूल दर्शन बिहार की है. एक स्थानीय निवासी ने बताया कि विद्यालय के डायरेक्टर पी के दर्शन हमेशा शराब के नशे में रहते हैं. हाथ में पिस्टल और राइफल लेकर लोगों को धमकी देते रहते हैं.

निवासी ने बताया कि होली के दिन भी घर की महिलाओं और चाची के साथ इन्होंने गलत व्यवहार किया. विरोध करने पर महिलाओं और स्थानीय लोगों को राइफल और पिस्टल से मारने की धमकी देने लगे. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर पीके दर्शन को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पिस्टल और राइफल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

यह भी पढ़ें-
बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
दिल्ली : वसंत विहार के मलाई मंदिर के पास तेज रफ्तार 'थार' ने 7 लोगों को कुचला, 2 की मौत
AIADMK-BJP गठबंधन अपने आखिरी पड़ाव पर? ईपीएस पर "धर्म" के उल्लंघन का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VIRAL VIDEO Of School Director, Patna School Director Viral Video, Patna Bypass Thana Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com