बेंगलुरु में सोमवार दोपहर मूसलाधार बारिश हुई. बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली. पूर्वी, दक्षिणी और सेंटर बेंगलुरु में ज्यादातर जगहों पर जलजमाव हुआ. मौसम विभाग ने अगले अनुसार शहर में अगरे कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश का अनुमान है.

मौसम विभाग ने बेंगलुरु अर्बन और बेंगलुरु रुरल के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. साथ ही इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बेंगलुरु के कई इलाकों में 30 से 40 किलो प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बेंगलुरु में रहने वाले लोगों ने सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद जमजमाव की कुछ तस्वीरें और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाला. बेंगलुरु के दक्षिणी इलाकों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश भी हुई है.
कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के अनुसार, उत्तर बेंगलुरु के होरामावु उपनगर में सबसे अधिक बारिश हुई है. यहां 111.5 मिमी से अधिक की बारिश दर्ज की गई है.

शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने रविवार को अगले तीन दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने इसे लेकर ट्वीट किया कि उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है, उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की बहुत संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं