फोन टैपिंग मामले (Phone tapping case) में मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई को नहीं मिले हैं. सीबीआई के अधिकारियों ने संजय पांडे के घर की तलाशी भी ली है. हालांकि यह बताया जा रहा है कि संजय पांडे फिलहाल मुंबई में ही हैं और टीमें उन्हें ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई हैं. इससे पहले संजय पांडे से हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने भी पूछताछ की थी.
जांच में सामने आया है कि एनएसई कोल एलोकेशन घोटाला सामने आने के बाद संजय पांडे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रमुख चित्रा रामकृष्ण ने 2017 में फोन टैपिंग बंद कर दी थी. जोगेश्वरी कार्यालय में कुल 120 कॉल इंटरसेप्ट करने की सुविधा है. 4 लैंडलाइन फोन से प्रत्येक से एक बार में 30 कॉल इंटरसेप्ट किए जा सकते हैं. ये लैंडलाइन एनएसई में थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल भर पहले एक व्हिसलब्लोअर ने सेबी को शिकायत की थी कि कुछ ब्रोकर्स और सिक्योरिटी फर्म को तरजीह दी जा रही है. इसके बाद, एनएसई के तत्कालीन अधिकारियों ने 2019 में फोन टैपिंग मशीन को ई कचरे के तौर पर डिस्पोज ऑफ करने की कोशिश की थी.
सीबीआई की तलाशी के दौरान जोगेश्वरी में संजय पांडे के कार्यालय से 25 डेस्कटॉप जब्त किए गए हैं. साथ ही दो लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं. सीबीआई को 2 लैपटॉप के साथ संजय पांडे के ऑफिस में RAID सर्वर मिला है. साथ ही सीबीआई की तलाशी के दौरान फोन टैपिंग की असली ट्रांसक्रिप्ट और वॉइस सैंपल भी बरामद किए हैं. बता दें कि RAID सर्वर एक डेटा स्टोरेज तकनीक है, जो एक ही स्थान पर कई सर्वरों को आपस मे जोड़ती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं