विज्ञापन
This Article is From May 29, 2021

Petrol-Diesel Price: मुंबई में पेट्रोल ने लगाया शतक, जानिए अपने शहर के दाम

Petrol-Diesel Price Today: मुंबई (Mumbai Petrol Price) में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल पर 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद यहां पेट्रोल 100.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol-Diesel Price: मुंबई में पेट्रोल ने लगाया शतक, जानिए अपने शहर के दाम
Petrol Diesel Price: कल पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. (फाइल फोटो)
  • मुंबई में पेट्रोल 100 रुपये पार
  • पेट्रोल 100.19 रुपये प्रति लीटर
  • दिल्ली में पेट्रोल 93.94 रुपये/लीटर
नई दिल्ली:

Fuel Rates Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज (शनिवार) एक दिन बाद फिर बढ़ोतरी की गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Petrol Price) में पेट्रोल के दाम में 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं डीजल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा किया गया है. जिसके बाद राजधानी में पेट्रोल 93.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Petrol Price) में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे और डीजल पर 30 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद यहां पेट्रोल 100.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में आज पेट्रोल 93.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटल बिक रहा है.

मई महीने में अब तक 16 दिन दाम बढ़ाए जा चुके हैं, लेकिन कटौती एक बार भी नहीं हुई है. वहीं, अप्रैल महीने में रुक-रुक कटौती की गई थी, जिससे कि पेट्रोल 77 पैसे और डीजल 74 पैसे सस्ता हुआ था लेकिन 4 मई के बाद से दाम फिर से बढ़ने लगे और मई में पेट्रोल 3.59 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. वहीं, डीजल में इस महीने 4.13 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये पार बिक रहा है.

अपने शहर का रेट चेक करें

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है. नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप IOC की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

VIDEO: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Pump Ka Rate, Petrol Price Latest, Petrol Diesel Price, Commodity News, Commodity News In Hindi, Latest Commodity News, Petrol And Diesel Price Hike, Petrol And Diesel Prices Today, Petrol And Diesel Price In Delhi Today, Petrol Diesel Under GST, Petrol Price Hike, Diesel Rates Today, Petrol Prices Today, Fuel Rates Today, Crude Prices, Fuel Price In India Today, Petrol-diesel Price In Delhi, Brent Crude, Wti Crude
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com