विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2020

लोगों ने छेड़छाड़ करने के आरोपी की पिटाई की, मुंह काला कर गधे पर बैठाया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया. इसी बीच, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

लोगों ने छेड़छाड़ करने के आरोपी की पिटाई की, मुंह काला कर गधे पर बैठाया
पुलिस ने बताया कि नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया. (सांकेतिक तस्वीर)
बदायूं:

बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक आरोपी को मुंह काला करके गधे पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात गांव का ही रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया और उसने उससे कथित रूप से छेड़छाड़ की. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की.

यूपी के शाहजहांपुर में गैंगरेप पीड़‍िता ने कहा, दरोगा ने भी थाने में किया बलात्कार : पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया. इसी बीच, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया. अपर पुलिस अधीक्षक शंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women Molested, Badaun Woman Molested, Badaun Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com