संसद के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में पेगासस जासूसी कांड पर हंगामा जारी है. सदन की कार्यवाही भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है. इस पूरे मामले पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीटीवी से कहा कि सरकार को संसद में गतिरोध तोड़ने के लिए सामने आना चाहिए, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. हमारी मांग है कि सबसे पहले पेगासस स्पाइवेयर फोन हैक मामले पर संसद में चर्चा हो और गृहमंत्री जवाब दें और प्रधानमंत्री भी मौजूद रहें. UPA के कार्यकाल के दौरान तीन बार नियम 267 के तहत महंगाई और दूसरे मसलों पर चर्चा हुई. 4.8.2010 में इन्फ्लेशन पर चर्चा हुई. 07.12.2012 में एफडीआई इन रिटेल पर चर्चा हुई. 22.04.2013 में किसानों के आत्महत्या के मसले पर चर्चा हुई. 10.8.2016 में कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा हुई.16.11.2016 में नोटबंदी पर चर्चा हुई. ऐसे बहुत सारे उदाहरण है जब नियम 267 के तहत चर्चा हुई. सरकार को चर्चा करवानी चाहिए.
बता दें कि आज भी संसद की कार्यवाही नहीं हो पा रही है. सदन को बार-बार हंगामे के चलते स्थगित करना पड़ रहा है. विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि विपक्ष बिना वजह नॉन इशू को इशू बना रहा है. इसको लेकर पहले ही आईटी मिनिस्टर बोल चुके हैं. सरकार चर्चा को तैयार है जो बीएसी में तय हुआ है. कार्यवाही लगातार बाधित करके सांसदों का हक छीना जा रहा है.यह दुर्भाग्यपूर्ण है. सदन को चलने नहीं दिया जा रहा जबकि सरकार जनता से जुड़े मुद्दे पर बात को तैयार है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
संसद में विपक्ष के हंगामे पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि चाहे किसानों का विषय हो या कोई भी और विषय, सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं. सरकार चर्चा चाहती है लेकिन विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं है.विपक्ष को चर्चा के लिए तैयार होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं