विज्ञापन

पटना में एक छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में परीक्षा की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला. पुलिस जांच कर रही है.

पटना में एक छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
patna student Dies in Patna

बिहार की राजधानी पटना से एक छात्रा के सुसाइड की खबर सामने आई है. छात्रा पटना के पत्रकार नगर इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी. 17 साल की इस छात्रा की खुदकुशी के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पटना के हॉस्टल में रहकर कर रही थी परीक्षा की तैयारी

मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले की रहने वाली छात्रा के रूप में हुई है. वह साल 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी और राधे कृष्णा हॉस्टल में निवास कर रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छात्रा के परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी. इसके बाद परिजन और रिश्तेदार पटना पहुंचे. 

घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतका के रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना फोन के माध्यम से मिली. उन्होंने कहा कि छात्रा के पिता किसान हैं, जबकि उसकी मां शिक्षिका हैं. छात्रा हाल ही में अपने घर से वापस पटना आई थी.

पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच

कर्ण ने आशंका जताई कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें यहां आने के बाद मिली है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: NEET-UG 2026 की परीक्षा 21 जून को कंप्यूटर पर नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट ने CBT याचिका की खारिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Student Attempt Suicide, NEET Student Case News, NEET Student Commits Suicide, NEET Student Death, NEET Student Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com