विज्ञापन

NEET री-एग्जाम से 3 दिन पहले अहमदाबाद में 17 साल के छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदा

NEET री-एग्जाम के प्रेशर के चलते अब तक कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं. हालही में राजस्थान में 3 छात्रों ने आत्महत्या की. अब अहमदाबाद से भी ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है.

NEET री-एग्जाम से 3 दिन पहले अहमदाबाद में 17 साल के छात्र ने की आत्महत्या, छठी मंजिल से कूदा
अहमदाबाद में नीट छात्र ने की आत्महत्या.
  • अहमदाबाद में नीट री-एग्जाम से तीन दिन पहले 17 साल के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली
  • मृतक छात्र का पहला नीट एग्जाम अच्छा गया था और वह री-एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
  • पुलिस आत्महत्या की वजह जानने के लिए छात्र के परिवार और उसके दोस्तों से पूछताछ करेगी

NEET के 21 जून को होने वाले री-एग्जाम से पहले छात्रों की आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कोयंबटूर की 19 साल की अनुकीर्तना के बाद अब अहमदाबाद में 17 साल के छात्र ने भी आत्महत्या कर ली. नीट री-एग्जाम से महज तीन दिन पहले लड़का उस रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कूद गया, जहां वह रहता था. अहमदाबाद पुलिस के जोन 2 के अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार तड़के कंट्रोल रूम को न्यू रानीप इलाके की एक सोसाइटी परिसर में एक लड़के के खून से लथपथ पड़े हने की सूचना मिली.

पहला एग्जाम अच्छा हुआ था, दूसरे की तैयारी कर रहा था

पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल लड़के को स्थानीय अस्पताल  ले गई, वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्र के मामा ने पुलिस को बताया कि उसका पहला NEET एग्जाम बहुत अच्छा गया था. वह दोबारा होने वाली परीक्षा (री-टेस्ट) की तैयारी कर रहा था. उसने किसी भी तरह के दबाव की कोई बात नहीं कही थी.

क्या एग्जाम की वजह से दबाव में था छात्र?

ACP राणा दिग्विजयसिंह ने NDTV से कहा, " लड़के के उसके माता-पिता, दोस्तों और अन्य लोगों से बात करके ठीक से जांच की जाएगी कि उसने यह कदम क्यों उठाया. हर पहलू से मामले की जांच की जाएगी." पुलिस फिलहाल उसके माता-पिता का बयान दर्द करने की तैयारी कर रही है. बेटे की मौत से फिलहाल वे सदमे में हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा. पुलिस आत्महत्या की वजह जानने के लिए उसके दोस्तों से भी पूछताछ करेगी. हालांकि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

19 साल की अनुकीर्तना के बाद 17 साल के लड़के ने की आत्महत्या

नीट एग्जाम से पहले आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है. लखनऊ की शिवानी, सीकर के उमेश, झुंझुनूं के प्रदीप माहिच, कोयंबटूर की अनुकीर्तना, अब अहमदाबाद का 17 साल का लड़का. पिछले मामलों में एग्जाम के दबाव की वजह से जान देने की बात सामने आई थी. लेकिन अहमदाबाद के मामले में अब तक ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- NEET री-एग्जाम से 4 दिन पहले 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, तमिलनाडु में फिर उठ रही नीट से छूट वाली मांग

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

लेखक के बारे में
img
सौरभ वक्तानिया
डिप्टी एडिटर, NDTV
पेशे से खोजी पत्रकार, जिनका जुनून राजनीति और अपराध की तह तक जाना है. मेरा मानना है कि पत्रकारिता का असली चेहरा 'ग्राउंड ज़ीरो' पर ही दिखता है. तथ्यों... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Reexam, NEET Exam, Student Suicide, NEET Student Commits Suicide, Ahmedabad Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com