विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Dec 19, 2023

दिल्ली में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना : मौसम विभाग

दिल्ली में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता 44 से 100 फीसदी के बीच दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.

Read Time: 2 mins
दिल्ली में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना : मौसम विभाग
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह में धुंध या हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता 44 से 100 फीसदी के बीच दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब' श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें- :

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
क्या काम करते हैं मुख्य सचिव, क्या होती है उनकी ताकत, कितनी मिलती है सैलरी
दिल्ली में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना : मौसम विभाग
NEET पेपर लीक: बच्चे लातूर के और एडमिट कार्ड पटना का! क्या ये साजिश थी? जानिए सच्चाई
Next Article
NEET पेपर लीक: बच्चे लातूर के और एडमिट कार्ड पटना का! क्या ये साजिश थी? जानिए सच्चाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;