Delhi Police Head Constable: राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को 50 लाख रुपए की लूट का साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यानी जिस विभाग पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मा है, उसी विभाग का एक सिपाही चोरी जैसे कांड में पकड़ा गया है. यह खबर दिल्ली वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
ये भी पढ़ें-नशे की हालत में बनाया आपत्तिजनक VIDEO, और क्लिप वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो साल तक किया रेप
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, बीते 31 मार्च को दिल्ली के व्यस्त इलाके आजाद मार्केट अंडरपास के निकट एक चलती ऑटो को जबरन रोका गया. ऑटो रुकते ही चार हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को निशाना बनाया और उनसे 50 लाख रुपए की मोटी रकम लूट ली. वारदात को बेहद तेज़ी और सफाई से अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना दिल्ली पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू हुई.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
वर्दीधारी ही निकला साजिश का सूत्रधार निकला
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरी लूट की साजिश के पीछे दिल्ली पुलिस की 5वीं बटालियन में तैनात एक हैड कांस्टेबल समय सिंह मीणा का हाथ था. आरोपी ने न केवल इस लूट की योजना बनाई, बल्कि बदमाशों के साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिलवाया. पुलिस ने आरोपी हैड कांस्टेबल समय सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है.
ये भी पढ़ें-निकाह के 6 माह बाद, 'तलाक-तलाक-तलाक, तुझे मैं नहीं रखूंगा, तेरा मेरा अब कोई वास्ता नहीं', बीबी पहुंच गई थाने
अपराध का पुराना इतिहास
समय सिंह मीणा कोई नया अपराधी नहीं है. जांच में यह बेहद गंभीर तथ्य सामने आया है कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है. उसके खिलाफ पहले से ही कम से कम तीन संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें सराय रोहिल्ला और चांदनी महल थाना क्षेत्र में हुई लूट जैसे केस शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार, वह पहले भी 25 से 50 लाख रुपये की लूट के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है. हैरानी की बात यह है कि पुलिस सेवा में वापसी करने के बावजूद वह अपनी आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आया और एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला.
गैंग का ढांचा: मास्टरमाइंड और उसके प्यादे
समय सिंह मीणा इस गैंग का सरदार और मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उसने न केवल लूट की रेकी करवाई, बल्कि पूरी योजना को इस तरह तैयार किया कि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके. गैंग में कई सदस्य शामिल हैं.
गैंग के मुख्य सदस्य
- जावेद (24)
- रोहित उर्फ हिमांशु (24)
- निखिल कुमार मीणा (27)
- सलमान (28)
- फरमान (21)
- साहिल उर्फ बाबू (26)
इन सदस्यों में से निखिल कुमार मीणा, साहिल और सलमान के खिलाफ भी पहले से लूट के मामले दर्ज हैं, जहां समय सिंह मीणा पर्दे के पीछे से कमान संभाल रहा था, वहीं इन बाहरी साथियों ने जमीन पर उतरकर रेकी करने और हथियार दिखाकर पैसे लूटने की भूमिका निभाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं