विज्ञापन

चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, ये चुनावी बिल.... कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ने पर बरसे राहुल गांधी

Commercial LPG Cylinder Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 1 मई को सीधे 993 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष सरकार पर हलावर है. वह इसे बीजेपी का जनता को 'रिटर्न गिफ्ट' बता रही है. जानें किसने क्या कहा.

चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी, ये चुनावी बिल.... कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 993 रुपये बढ़ने पर बरसे राहुल गांधी
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर विपक्ष का रिएक्शन.
  • 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है, विपक्ष हमलावर है
  • अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण फरवरी से लगातार तीन महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हैं
  • कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने सरकार पर कमर्शियल गैस की महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है
नई दिल्ली:

आज 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 की भारी बढ़ोतरी हुई है. 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG  सिलेंडर के दामों में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है.  इसने होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों की टेंशन बढ़ा दी है. अब इसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव और आप नेता आतिशी तक सभी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. 

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "कह दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी. आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी, यह चुनावी बिल है. फरवरी से अब तक 1,380 रुपये की बढ़ोतरी, सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इजाफा. सिलेंडर के दाम बढ़ने से चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई,  हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा है. र इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर."

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट में कहा, सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है. ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है." उन्होंने कहा कि सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते. 1000 में 7 रुपये कम करके ये  बीजेपी वाले किस पर एहसान कर रहे हैं?

वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में ₹993 की बढ़ोतरी पर कहा कि चुनाव के वक्त जो कीमतें थमी हुई थीं, वो अब आसमान छू रही हैं. ये बीजेपी का जनता को 'रिटर्न गिफ्ट' है. दिल्ली में अब एक सिलेंडर ₹3071.50 का मिलेगा. सरकार पर हमलावर आतिशी ने कहा कि  यही है भाजपा का 'अच्छे दिनों' का असली चेहरा.

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, घरेलू LPG के नहीं

बता दें कि दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.5 रुपए हो गई है. हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत जारी रहेगी, क्योंकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है.सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बयान में कहा कि देश में मौजूद 33 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

लगातार तीसरी बार बढ़े कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम

28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में यह तीसरी वृद्धि हुई है. पहली बार मार्च की शुरुआत में इसकी कीमत में लगभग 115 रुपए की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद 1 अप्रैल को कीमतों को लगभग 200 रुपए और बढ़ाया गया. मई में सीधे 993 रुपये बढ़ा दिए गए हैं. जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. 

ये भी पढ़ें- 993 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा, जानें अपने शहर के ताजा रेट 5 किलो वाला सिलेंडर भी महंगा

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commercial LPG Price, Commercial LPG Cylinder New Price, Commercial LPG Cylinder Price Hiked, Commercial LPG Cylinder Price Increase Delhi Today, Lpg Price 1 May
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com