Phalodi Satta Bazar Prediction on Bengal Election: एक तरफ एग्जिट पोल, दूसरी तरफ सट्टा बाजार. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरम है. फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी को 150 से 152 सीटें और टीएमसी को 137 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है, यानी मुकाबला बेहद करीबी बताया जा रहा है. वहीं अलग‑अलग एग्जिट पोल्स भी विरोधाभासी आंकड़े पेश कर रहे हैं. इसी बीच स्ट्रांग रूम के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, हंगामा और आरोप‑प्रत्यारोप ने तनाव बढ़ा दिया है. ममता बनर्जी खुद धरने पर पहुंचीं, तो दूसरी तरफ बीजेपी भी सरकार बनाने का दावा कर रही है. क्या इस बार सट्टा बाजार सही साबित होगा या एग्जिट पोल फिर चौंकाएंगे? नतीजों से पहले बंगाल की राजनीति में अनिश्चितता और टेंशन साफ दिखाई दे रही है.