दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया है. मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro Station Collapses) का कुछ मलबा गिरने की वजह से एक शख्स दब गया, उसे मलबे से बाहर निकाल लिया गया है. मलबे में कुछ बाइकें भी दब गईं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है.
खबर के मुताबिक चलती मेट्रो लाइन के साइड स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, इस घटना में अभी तक एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. डीएफएस कर्मचारियों ने मलबे में दबे दो लोगों को निकाला और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया है. वहीं अन्य दो व्यक्तियों को डीएफएस इकाई के आने से पहले ही हटा दिया गया. इस घटना में कुछ बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं. गोकुलपुरी डीएफएस की एक यूनिट को स्टैंडबाई पर रखा गया है, क्यों कि स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH दिल्ली: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक साइड स्लैब गिरा। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। pic.twitter.com/FC3svsFGIC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2024
ये भी पढ़ें-किसान आंदोलन : दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील, जबरदस्त ट्रैफिक जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं