विज्ञापन

मयूर विहार पॉकेट-1 नहीं श्रीराम मंदिर मयूर विहार कहिए, इसलिए बदल दिया दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का नाम

पिंक लाइन के प्रमुख स्टेशन मयूर विहार पॉकेट-1 का नाम बदल दिया गया है. अब इसे श्रीराम मंदिर मयूर विहार के नाम से जाना जाएगा. इस स्टेशन का नाम बदलने की मांग बड़े दिनों से की जा रही थी.

मयूर विहार पॉकेट-1 नहीं श्रीराम मंदिर मयूर विहार कहिए, इसलिए बदल दिया दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन का नाम
  • दिल्ली मेट्रो के मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम अब श्रीराम मंदिर मयूर विहार हो गया है
  • नाम बदलने की मांग लंबे समय से थी और इसके लिए DMRC से सिफारिश भी की गई थी
  • मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 स्टेशन के समान नाम से यात्रियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती थी
नई दिल्ली:

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और मेट्रो से रोजाना सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. पिंक लाइन के प्रमुख स्टेशन मयूर विहार पॉकेट-1 का नाम बदल दिया गया है. अब इसे श्रीराम मंदिर मयूर विहार के नाम से जाना जाएगा. इस स्टेशन का नाम बदलने की मांग बड़े दिनों से की जा रही थी. इसके लिए DMRC से भी इसकी सिफारिश की गई थी.

इस वजह से बदल गया नाम

मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम श्रीराम मंदिर मयूर विहार करने के पीछे की वजह भी बताई गई है. दरअसल,मयूर विहार पॉकेट वन और फेज वन दो मेट्रो स्टेशन था.इसके चलते लोगों को भ्रम हो जाता था.साथ ही बीजेपी के कई नेताओं ने DMRC से मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी.अब इसी मांग के आधार पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है.

किसकी सिफारिश पर हुआ फैसला?

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) (Street Names Authority) की सिफारिश पर नाम को बदला गया है. दरअसल दिल्ली सरकार के तहत यह एक 29-सदस्यीय संस्था है,जो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काम करती है.यह NCT दिल्ली में सड़कों, पार्कों,कॉलोनियों और अन्य भौगोलिक स्थलों के नामकरण या उसका दूसरा नाम रखने (renaming) का निर्णय लेती है, हालांकि इसमें MCD/NDMC के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र शामिल नहीं हैं.

लेखक के बारे में
img
रवीश रंजन शुक्ला
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Delhi News, Mayur Vihar Metro Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com