विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर गतिरोध हुआ खत्म, अरुण जेटली ने सदन में कही यह बात...

राज्यसभा में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि जिससे पूर्व पीएम मनमोहन या फिर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की देशभक्ति पर कोई सवाल खड़ा होता हो.

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर गतिरोध हुआ खत्म, अरुण जेटली ने सदन में कही यह बात...
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर दिए गए बयान अरुण जेटली ने आज सदन में रखा पक्ष
  • पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के मुद्दे पर चल रहा था संसद में गतिरोध
  • अरुण जेटली ने इस पर आज स्पष्टीकरण दिया
  • गुलाम नबी आजाद ने कहा, हम आभार व्यक्त करते हैं
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर दिए गए बयान पर संसद में पिछले कई दिनों से जारी हंगामे को आज विराम देने की कोशिश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राज्यसभा में कहा कि पीएम मोदी की ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि जिससे पूर्व पीएम मनमोहन या फिर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की देशभक्ति पर कोई सवाल खड़ा होता हो.

मनमोहन सिंह के खिलाफ पीएम की टिप्पणी को लेकर संसद में 'संग्राम'

जेटली ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषणों में ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे पीए मोदी और पूर्व वीपी हामिद अंसारी की राष्ट्र के प्रति निष्ठा पर सवाल खड़ा होता हो. उन्होंने कहा कि हम इन नेताओं की काफी इज्जत करते हैं.
 
VIDEO- प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर संसद में हंगामा जारी
वहीं विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने भी कहा कि हम ये विश्वास दिलाते हैं कि अब सदन को चलाने में विपक्ष की ओर से सरकार को सहयोग दिया जाएगा. गुलाम नबी ने कहा कि इस मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए धन्यवाद. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी कोई भी कही गई बात जिससे पीएम के सम्मान को धक्का लगता हो, हम ऐसे किसी भी बयान से खुद को अलग करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी बयान कांग्रेस को स्वीकार नहीं है।

इनपुट : ANI
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Session, Parliament Arun Jaitley, Manmohan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com