विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्‍ली:

लोकसभा में शाम 5 बजे पीएम मोदी का अभिभाषण होना था, उनको धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था.इसके लिए पीएम मोदी लोकसभा में पहुंच भी चुके थे.लेकिन उनका अभिभाषण शुरू होने से पहले ही सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. कहा जा रहा है कि विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है. बता दें कि बुधवार सुबह भारत- US ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया था, तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था. पीयूष गोयल ने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि इसमें किसानों के हितों को सुरक्षित रक्षा गया है. इससे पहले राहुल गांधी आज फिर संसद में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की वो किताब लेकर पहुंचे, जिस पर पिछले 2 दिनों से लोकसभा में हंगामा हो रहा है. संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है और अबतक काफी हंगामा देखने को मिला है. 

Here are the Updates of Parliament Budget Session 2026

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही पारित हो सकता है धन्यवाद प्रस्ताव-सूत्र

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो सकता है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. अगर लोक सभा में गतिरोध नहीं सुलझता है तो पीएम का जवाब होने की संभावना कम ही है. 

मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंच रहे कांग्रेस सांसद

संसद सत्र को लेकर पार्टी मीटिंग के लिए कांग्रेस सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पहुंचे. 

कांग्रेस से सदन से क्यों किया वॉक आउट, रंजीत रंजन ने बताया

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि बीजेपी ने एक मैगजीन को कोट करने की वजह से राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया और वहीं दूसरी ओर बीजेपी के एक सांसद 2 मैगजीन और 3 किताब लेकर आए जिसके बाद उन्होंने हमारे पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया.पूरे सदन ने उन बातों को सुना और उन्हें ये बातें कहने की अनुमति भी दी गई. इसी वजह से कांग्रेस ने राज्यसभा से वॉक आउट किया. 

INDIA गठबंधन के नेताओं ने पीएम मोदी को बोलने से रोका-बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि पीएम मोदी सेशन को संबोधित करना चाहते थे लेकिन INDIA गठबंधन के नेताओं ने उनको ऐसा करने से रोक दिया. इससे ज़्यादा दुख की बात और कुछ नहीं हो सकती. पूरा देश यह देख रहा है और इसकी निंदा कर रहा है. 

मनोज तिवारी ने बताया राहुल और निशिकांत दुबे की किताब का अंतर

 मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसी पुस्तक का हवाला दे रहे थे जो अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है लेकिन निशिकांत दुबे ने उस पुस्तक का हवाला दिया जो कि प्रकाशित है.

विपक्ष पीएम मोदी को बोलने नहीं दे रहा-मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सदन की कार्यवाही में हंगामे पर कहा कि आज जो हुआ उसकी तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे. यह स्थिति कहती है कि जनता कांग्रेस को हरा रही है तो ये सदन में बीजेपी को बोलने नहीं देंगे. देश को इतना बड़ा गौरव प्राप्त हुआ है लेकिन तब भी वे इसका गुणगान नहीं होने देंगे और प्रधानमंत्री मोदी को बोलने नहीं देने के लिए ये सब कर रहे हैं. देश कांग्रेस से इसका जवाब मांगेगा.

राहुल गांधी को किताब नहीं पढ़ने दिया जाना अन्याय-राजीव शुक्ला

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि ये अन्याय है कि राहुल गांधी को नरवणे जी द्वारा लिखी गई किताब को पढ़ने नहीं दिया जा रहा है. वहीं बीजेपी के दूसरे सांसद नेहरू जी, इंदिरा गांधी को अपशब्द बोल रहे हैं. किताबों के भरोसे उन्हें बोलने दिया जा रहा है ये तो अन्याय है. ये कौन-सी परंपरा है.

मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे-राहुल गांधी

लोकसभा में बुधवार को पीएम मोदी का अभिभाषण नहीं होने पर राहुल गांधी ने कहा कि जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते.

पीएम मोदी क्यों नहीं आ रहे हैं-केसी वेणुगोपाल

 कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आप प्रधानमंत्री से पूछिए कि वे क्यों नहीं आ रहे हैं. यह संसद है या कोई और सेंटर. सरकार इसे मज़ाक बनाने की कोशिश कर रही है. हम यह सब नहीं होने देंगे.

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही कल, 5 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

गांधी परिवार ही असली गद्दार, जिसने देशभक्तों पर हमला किया-मनजिंदर सिंह सिरसा

 लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई टिप्पणी पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गांधी परिवार ही देश का असली गद्दार है जिसने देशभक्तों पर हमला किया, सिखों के पवित्र स्थलों में तोड़फोड़ की. उन्होंने सिख नरसंहार के लिए कभी माफी नहीं मांगी, आप उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं.

विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

पीएम मोदी लोकसभा में पहुंच गए थे. वह कुछ ही देर में बोलने ही वाले थे कि विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया.

लोकसभा में आज नहीं होगा पीएम मोदी का अभिभाषण

पीएम मोदी का अभिभाषण लोकसभा में आज नहीं होगा. सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होगी. पीएम मोदी कल सदन में बोल सकते हैं.

विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में पीएम मोदी का अभिभाषण आज नहीं होगा. विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

पीएम मोदी के भाषण से पहले सदन की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होने ही वाला था कि विपक्ष के हंगामे की वजह से  सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

राहुल गांधी गद्दार हैं, उनको माफी मांगनी पड़ेगी-वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिसके लिए रवनीत सिंह बिट्टू गद्दार है, हम राहुल गांधी को कह रहे हैं कि वो गद्दार हैं हमारी लड़ाई जारी रहेगी और राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ेगी. 

150 किताबों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए-निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि मेरा स्पीकर साहब से आग्रह है और यही बात आज मैंने सदन में कही थी कि इन सभी किताबों पर चर्चा होनी चाहिए. सदन में राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई किताब कहीं नहीं छपी है. ये सभी किताबें दिल्ली के बुक स्टोर में मौजूद हैं जो मैंने अभी दिखाई है. करीब 150 किताबें ऐसी हैं जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए. हम उन किताबों का जिक्र कर रहे हैं जो कि प्रकाशित हैं. यह सदन है और सदन में हमेशा प्रामाणिक बातों पर ही चर्चा होती है. हम नियम, कानून और प्रक्रिया के साथ चलते हैं.

शाम 5 बजे लोकसभा में बोलेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे लोकसभा में विपक्ष के वार पर पलटवार करेंगे.

राहुल गांधी के खिलाफ हो रही नारेबाजी

बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं  कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस बेरिकेडिंग लगातर उनको आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश में जुटी है. 

ये हमेशा सिखों को निशाना बनाते रहे हैं-रवनीत सिंह बिट्टू

 केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल के बयान पर कहा कि ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले. बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा. हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा. राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ था क्या गुस्सा लेकर मन में बैठे थे. ये बोल कर उन्होंने हाथ आगे किया तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या हैं? आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं. 

राहुल गांधी ने पूरे सिख समुदाय को गाली दी है-वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रवनीत सिंह बिट्टू पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर कहा, "कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हुए हैं. कांग्रेस 1984 में हुए दंगों में भी सिखों को गद्दार कहती थी और आज 2026 में भी सिखों को गद्दार कह रही है. राहुल गांधी ने पूरे सिख समुदाय को गाली दी है. राहुल गांधी को इस्तीफा देना होगा. 

राहुल के 'गद्दार' वाले बयान के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

RSS ने 100 साल में किसी महिला को अपना नेतृत्व नहीं सौंपा-खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय के ताने-बाने का कमजोर किया है. बीजेपी ने अब तक किसी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया है. आरएसएस ने 100 साल में किसी महिला को अपना नेतृत्व नहीं सौंपा है. 

कई मुद्दों पर सरकार मौन-खरगे

खरगे ने कहा कि 6062 शब्दों का विस्तृत भाषण सरकार ने तैयार करवाया, लेकिन कई मुद्दों पर अभिभाषण मौन है. मैं सामाजिक न्याय, सामाजिक सद्भाव, संसदीय लोकतंत्र पर हमला, अर्थव्यवस्था, किसानों-मजदूरों की दिक्कतें और  विदेश नीति की खामियों पर अपनी बात रखना चाहता हूं.

बीजेपी ने किसी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया-खरगे

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है. महिलाएं बीजेपी के लिए सिर्फ वोटबैंक हैं. बीजेपी ने किसी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया.

हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती-खरगे

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है.

Parliament LIVE: राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने संसद में हो रहे हंगामे पर कहा, 'राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया, लेकिन बीजेपी के सांसद को किताबों को कोट करने की अनुमति लोकसभा में दी गई. लेकिन राहुल गांधी को ऐसा नहीं करने दिया जा रहा है.' 

Parliament LIVE: ये सिखों को निशाना बनाते रहे हैं... राहुल गांधी से हुई बहस पर रवनीत सिंह बिट्टू

संसद परिसर में हुई राहुल गांधी से बहस पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'ये सिख को हमेशा निशाना बनाते रहे हैं, उसी तरीके से आज वे शब्द बोले. बाकी सांसद थे किसी ने कुछ नहीं कहा. हम सहकर्मी हैं रोज मिलते हैं लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा... राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं पता नहीं आज उन्हें क्या हुआ था क्या गुस्सा लेकर मन में बैठे थे. ये बोल कर उन्होंने हाथ आगे किया, तो मैंने कहा कि आप मेरी बात छोड़िए आप क्या हैं? आप देश के सबसे बड़े गद्दार हैं और सिखों के कातिल हैं.'

एक साल तक हुई बातचीत, तब जाकर भारत-US में हुई ट्रेड डील: पीयूष गोयल

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे. भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है. अमेरिकी पक्ष के भी कुछ ऐसे क्षेत्र थे जो उनके दृष्टिकोण से संवेदनशील थे. 1 साल तक चली कई दौर के विचार विमर्श के बाद व्यापार समझौते के कई क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में सफल रहे. यह समझौता खासतौर पर सर्विस सेक्‍टर और विनिर्माण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है. खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है.'

Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा में हंगामा, विपक्षी सांसदों ने लहराए पोस्‍टर... स्‍पीकर बोले- मर्यादा तोड़ना उचित नहीं

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्‍यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखा, जिस पर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी. इस दौरान कुछ कांग्रेसी सांसद वेल में पहुंच गए और पोस्‍टर लहराने लगे. स्‍पीकर ओम बिरला ने इस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि विरोध कीजिए, लेकिन सदन की मर्यादा का उल्‍लंघन न करें. विरोध इससे पहले भी हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है.
विपक्षी सांसदों का हंगामा जब नहीं थमा, तो स्‍पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया.

Parliament Session LIVE: पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया, तो विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा

भारत- US ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया, तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. पीयूष गोयल ने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि इसमें किसानों के हितों को सुरक्षित रक्षा गया है. लेकिन विपक्षी सांसद अपनी सीटों से खड़े हो गए और वेल में आकर हंगामा करने लगे.

भारत-US ट्रेड डील एक साल की बातचीत का नतीजा... पीयूष गोयल

लोकसभा में केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि इसमें किसानों के हितों को सुरक्षित रक्षा गया है. एक साल की बातचीत के बाद ये डील फाइनल हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बातचीत के बाद इस डील पर मुहर लग गई.

मकर द्वार पर सियासी टकराव: राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने

संसद भवन के मकर द्वार पर उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब निलंबित सांसदों के धरने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आमने-सामने आ गए. राहुल गांधी धरना दे रहे निलंबित सांसदों का हौसला बढ़ाते नजर आए. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू वहां पहुंचे. राहुल गांधी ने उन्हें संबोधित करते हुए 'माय ट्रेरर फ्रेंड' कहा. दोनों नेताओं के बीच कहासुनी हुई. राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, 'एक दिन तुम लौट कर आओगे.' घटना के दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन रवनीत सिंह बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया. इस पूरे घटनाक्रम के बाद संसद परिसर में सियासी हलचल और तेज हो गई.

संसद में फिर नरवणे की किताब लेकर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी आज फिर संसद में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की वो किताब लेकर पहुंचे हैं, जिस पर पिछले 2 दिनों से लोकसभा में हंगामा हो रहा है. राहुल गांधी ने इस किताब को मीडिया को दिखाया. हालांकि, जब मीडिया ने उनसे इस सवाल के बारे में पूछना चाहा, तो उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया. वह किताब को लेकर संसद भवन के अंदर चले गए. 

Parliament Session LIVE UPdates: कांग्रेस सांसदों की बैठक में बनाई जाएगी रणनीति

संसद में पिछले 2 दिनों से जमकर हंगामा हो रहा है. राहुल गांधी के नरवणे की किताब का जिक्र करने पर खड़े हुए हंगामे के बाद मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस के सांसद वेल में आकर पेपर उछालने लगे. इसके बाद 8 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. अब थोड़ी देर बाद संसद भवन में कांग्रेस सासंदों की बैठक होने जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा में 5 और सांसद हो सकते हैं निलंबित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 5 बजे लोक सभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर अपनी बात रखेंगे. लेकिन उससे पहले विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबन और राहुल गांधी को न बोलने देने को लेकर आज पूरे दिन सदन में हंगामा होने की संभावना है. आज पांच और कांग्रेस सांसदों के भी निलंबन की संभावना है. ये वो 5 सांसद हैं, जो उन आठ सांसदों के साथ खड़े थे, जिन्हें कल निलंबित किया गया था. 

लोकसभा में आज का ये रहेगा एजेंडा

Parliament Session LIVE: लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ा

लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े विषय को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को उस वक्त सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का नया मोर्चा खुल गया जब आसन के समीप कागज उछालने के मामले में आठ विपक्षी सांसदों को वर्तमान बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. कांग्रेस के सात सदस्यों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सांसद को सदन से निलंबित किया गया है.

ये सांसद हुए सस्‍पेंड

कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदीप सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मणिकम टैगोर. माकपा सांसद एस वेंकटेशन.

Parliament Session: हम निलंबन से नहीं डरे- केसी वेणुगोपाल

संसद का बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही में मंगलवार को बाधा डालने के आरोप में 8 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है. विपक्ष ने इस निलंबन को असंवैधानिक बताया. साथ ही उन्होंने सरकार पर संसद में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने देने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'हम भाजपा वालों जैसे नहीं हैं. जब राहुल गांधी देश की असली सच्चाई बताना चाहते हैं, तो वे पूरी तरह डर जाते हैं, इसलिए वे राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रहे हैं. हम किसी सस्पेंशन या किसी भी चीज से नहीं डरते. संसदीय लोकतंत्र हमारे लिए सबसे जरूरी है. राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए सबसे जरूरी है. अगर सरकार हम सभी को सस्पेंड करना चाहती है, तो उन्हें करने दो. इस मुद्दे पर मैं मंत्रियों को चैलेंज करता हूं कि वे सभी कांग्रेसी सांसदों, सभी विपक्ष को सस्पेंड करना चाहते हैं, तो कर दें.'

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com