दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में सोमवार को यहां एक अदालत के समक्ष पूरक आरोप पत्र दाखिल किया. संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना पिछले साल, 2001 के आतंकी हमले की बरसी पर हुई थी. मामले के सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किया गया. अदालत ने मामले का संज्ञान लेने पर बहस के लिए दो अगस्त की तारीख तय की. इसने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली सुनवाई तक बढ़ा दी.
विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान न्यायाधीश को सूचित किया कि पुलिस ने यूएपीए की धाराओं के तहत आरोपी व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली है. उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि कुछ फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है और उन्हें बहुत जल्द प्रस्तुत किया जाएगा. इससे पहले सात जून को पुलिस ने सभी छह गिरफ्तार व्यक्तियों -मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत के खिलाफ लगभग 1,000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
संसद पर 2001 के आतंकवादी हमले की बरसी के दिन, पिछले साल 13 दिसंबर को सुरक्षा में चूक की घटना उस वक्त हुई थी, जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गये थे और उन्होंने ‘केन' के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया था. बाद में सांसदों ने इन्हें काबू किया था. लगभग उसी समय, दो अन्य आरोपियों - अमोल शिंदे और नीलम आजाद - ने भी संसद परिसर के बाहर ‘तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगाते हुए केन से रंगीन धुआं छोड़ा था.
ये भी पढ़ें-:
दिल्ली का भीड़भाड़ वाला सदर बाजार और खुजली गैंग का शिकार होते मासूम, ये 3 VIDEO देख हैरान हो जाएंगे
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं