दिल्ली के सदर बाजार में लोगों के सामान को लूटने का नया फार्मुला ईजाद किया गया है. चार दिन से सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बाजार में सरेआम एक शख्स के पीछे पीठ की तरफ कुछ डाला जाता है. फिर वह शख्स खुजली करता हुआ अपनी कमीज उतार देता है. जैसे ही वह सामान नीचे रखता है, दो लोग उसका सामान उठाकर भाग जाते हैं. देशभर से व्यापारी और आमजन सदर बाजार में थोक का दुकान पर खरीदारी करने आते हैं. पता चला है कि इस गैंग इन मासूमों को लूटकर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी वापस भाग जाते थे.
दिल्ली में 'खुजली' वाला गैंग सक्रिय.
— NDTV India (@ndtvindia) July 15, 2024
गैंग का व्यक्ति पीछे से खुजली वाला पाउडर डालता है. खुजली मचते ही व्यक्ति हाथ में पकड़ा सामान नीचे रख कर कपड़े उतारता है और खुजाने लग जाता है इतने में गैंग के लोग सब सामान गायब कर देते हैं.#Delhi । #CrimeNews । #SadarBazaar pic.twitter.com/SBNFsZ9p2l
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

दूसरे वीडियो में एक शख्स बुरी तरह खुजली करता हुआ एक दुकान में घुसता है और अपने हाथ में पकड़ा बैग रखकर कमीज उतार कर खुजली करने में तल्लीन हो जाता है. इतने में दो लोग दुकान में आते हैं एक व्यक्ति दुकानदार महिला को बातों में लगा देता है, दूसरा आकर खुजली कर रहे शख्स का बैग उठा कर चलता बनता है.

तीसरे वीडियो में एक शख्स स्कूटी पर बैठा होता है उसके पास खड़ा व्यक्ति उसकी गर्दन पर कुछ डालता है. इसके बाद स्कूटी लेकर खड़ा शख्स खुजली करने लगता है. दूसरा व्यक्ति आकर उसका बैग लेकर चंपत हो जाता है.

इन वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई थी. सदर बाजार थाना पुलिस ने खुजली गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. राजेंद्र और मुन्ना दोनों पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी के रहने वाले हैं और वहां से वारदात करने दिल्ली आते थे.
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी मनोज मीणा का कहना है कि यह जिस पाउडर का इस्तेमाल करते थे उससे शरीर में खुजली पैदा हो जाती थी. इस मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है किंतु इस संगीन अपराध को देखते हुए हमने इन दोनों पर कानूनी कारवाई कर इनको गिरफ्तार किया है .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं