नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को कई अहम बिल पेश किए जाने हैं. इनमें ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल, 2026, केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 शामिल हैं. केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल, 2026 पेश करने की अनुमति मांगेंगे.
इस बिल का मकसद अलग-अलग ट्रिब्यूनल के चेयरपर्सन और सदस्यों की योग्यता, नियुक्ति और सेवा की शर्तों में दक्षता, स्वतंत्रता, पारदर्शिता और एकरूपता लाना है. बिल में नेशनल ट्रिब्यूनल कमीशन बनाने और इससे जुड़े कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव भी है.
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, 'माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957' में और संशोधन करने के लिए एक बिल पेश करने की अनुमति मांगेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केरल राज्य का नाम बदलने के मकसद से 'केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026' पेश करने की अनुमति मांगेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं