विज्ञापन

झारखंड विधानसभा से कितनी दूर बैठे हैं प्रदर्शनकारी छात्र? जानें घेराव कितना मुश्किल

Ranchi JPSC Protest: झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मार्च की पूरी तैयारी कर ली है, विधानसभा घेराव के लिए अलग-अलग जिलों से छात्र रांची पहुंच रहे हैं. इसी बीच प्रशासन ने भी घेराव को लेकर तमाम तरह की तैयारियां की हैं.

झारखंड विधानसभा से कितनी दूर बैठे हैं प्रदर्शनकारी छात्र? जानें घेराव कितना मुश्किल
JPSC प्रदर्शन के बीच विधानसभा घेराव के लिए होगा मार्च

Ranchi JPSC Protest: झारखंड के रांची में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है और अब विधानसभा घेराव की तैयारी हो रही है. सरकार की तरफ से ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं, लेकिन पेंच अब JSSC CGL परीक्षा पर फंस गया है. छात्रों की मांग है कि इस परीक्षा को भी रद्द किया जाना चाहिए. यही वजह है कि सभी छात्रों को रांची पहुंचने के लिए कहा गया है और विधानसभा कूच की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. अब से कुछ ही देर बाद छात्र विधानसभा की तरफ बढ़ेंगे और अपनी मांगों के लिए सरकार को चुनौती देंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि रांची के जिस जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन चल रहा है, वहां से विधानसभा की दूरी कितनी है और छात्रों के लिए क्या बड़ी चुनौती होगी. 

कितनी है विधानसभा की दूरी?

पिछले करीब 17 दिनों से छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि यहां से विधानसभा तक मार्च का पहुंचना काफी मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इस स्टेडियम से विधानसभा की दूरी करीब 12 किमी की है. यही वजह है कि छात्रों को एक जगह जुटाने के लिए जगन्नाथपुर थाना के पास स्थित मैदान को चुना गया है, जहां से विधानसभा की दूरी महज 2 किमी की है. यानी अगर भारी संख्या में छात्र रांची पहुंचते हैं तो प्रशासन के लिए मुश्किलें जरूर खड़ी हो सकती हैं. 

तमाम जगह बैरिकेडिंग 

छात्रों के प्रदर्शन और विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची के हर बड़े चौराहे को बैरिकेडिंग से सील किया गया है. इसके साथ ही विधानसभा के आसपास भारी पुलिसबल तैनात किया जा रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि छात्रों को विधानसभा से एक तय दूरी पर ही रोक लिया जाए, जिसके लिए तैयारियां की गई हैं. 

क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र?

झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर ये बवाल शुरू हुआ था, 2 जुलाई को रिजल्ट आने के साथ ही इस परीक्षा को लेकर सवाल उठने लगे और धांधली का आरोप लगाया गया. इसके बाद सरकार ने भी जांच शुरू कर दी और सीआईडी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया. हालांकि बाद में प्रदर्शन तेज हो गया और वो छात्र भी रांची में जुट गए, जो पिछली परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे थे. 

ये भी पढ़ें - बिहार में पारदर्शी परीक्षा के लिए समिति के गठन सहित 4 बड़े शिक्षा सुधारों का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranchi JPSC Protest, Ranchi JPSC Protest News, Vidhan Sabha Gherao, Jaipal Singh Munda Stadium Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com