विज्ञापन
20 days ago

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: मानसून सत्र के 15वें दिन, शुक्रवार को आज लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही काफी हंगामेदार रही. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष लगातार नारेबाजी करता रहा. लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 4 बजे तक स्थगित कर दी गई है. राज्यसभा में किरण रिजिजू विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता ही नहीं कि सदन चले. यह वह तय नहीं करेगा कि कौन जवाब देगा. वहीं  NDA के करीब 45 नए और पहली बार चुने गए लोकसभा सांसद आज सुबह करीब 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मिलें. इस बैठक में वे सांसद भी शामिल हुए जो हाल ही में TMC, NCP, UBT शिवसेना जैसी पार्टियों से NDA में शामिल हुए हैं. बता दें कि गुरुवार का दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में काफी हंगामे भरा रहा था. विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर लगातार नारेबाजी की.

ये भी पढ़ें-अतीक अहमद के बेटे की मौत मामले में नया मोड़, हादसे के बाद से नहीं मिल रहा अबान का मोबाइल

ये भी पढ़ें-जिस प्रोजेक्ट को माना जा रहा था 'फेल', अब उसने पकड़ी रफ्तार, कहानी भारत के पहले स्वदेशी जेट इंजन की

संसद सत्र से जुड़े सभी लेटे्सट अपडेट्स के लिए इस लाइव पर बने रहें.

पीएम मोदी अपने घर पर नाश्ते पर NDA के सांसदों से मिले

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने घर पर नाश्ते पर NDA के सांसदों से मुलाकात की, जिसमें NCPI में शामिल हुए बागी TMC सांसद और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए शिवसेना (UBT) के सांसद शामिल हुए.

Parliament LIVE: गृह मंत्री की जवाबदेही पर रिजिजू की विपक्ष को दो टूक

लोकसभा में गृह मंत्री की जवाबदेही की विपक्ष की मांग पर रिजिजू ने कहा कि जब वे बोलेंगे, तब आप सुन नहीं पाएंगे. यह ड्रामा खत्म होना चाहिए. उन्होंने कहा कि गृग मंत्री तब आते हैं जब उनके विभाग का कोई बिल आता है.
 

Rajya Sabha LIVE Updates: विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित

राज्यसभा में भी विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध देखने को मिला. किरण रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ये तय नहीं करेगा कि कौन जवाब देगा. विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही आज शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी गई है. 

Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

Parliament Monsoon Session LIVE: पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल संसद भवन में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं.अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बैठक पंजाब चुनाव को लेकर हो सकती है.
 

Parliament LIVE: अमित शाह सदन में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे-प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं. अगर कुछ गलत हुआ है तो जिम्मेदराी कौन लेगा. 

Rajya Sabha LIVE Updates: राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध

राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है. विपक्ष के हंगामे पर किरण रिजिजू ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष चर्चा नहीं चाहता. जवाब कौन देगा ये विपक्ष तय नहीं करेगा.

Parliament LIVE: संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस सांसदों का विरोध-प्रदर्शन

महाराष्ट्र के कांग्रेस सांसदों ने सिद्धिविनायक मंदिर में कथित दान घोटाले के मुद्दे पर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.

Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा में विपक्षी सांसद कर रहे नारेबाजी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सांसद का हंगामा भी शुरू हो गया है. सदन में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं.
 

Parliament LIVE: कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने की अमित शाह से बयान की मांग

कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इसमें 20 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग की गई है.

Monsoon Session 2026 LIVE: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस

 कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है. इसका मकसद एक नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना है, जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके.खासकर उन मामलों में जहां कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद नहीं होते.

Parliament LIVE: विपक्ष पर जानबूझकर संसद का कामकाज नहीं चलने दे रहा-रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने विपक्ष पर जानबूझकर संसद का कामकाज नहीं चलने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे दिन संसद में मौजूद रहते हैं और चर्चा के लिए उपलब्ध रहते हैं. उन्होंने कहा किसंसद में गतिरोध के बावजूद विधायी कामकाज जारी है और विधेयक पारित किए जा रहे हैं.

Parliament LIVE: FCRA बिल में संसोधन की जरूरत क्यों, VHP नेता ने बताया

FCRA के मुद्दों पर VHP नेता विनोद बंसल ने कहा कि FCRA पहले से प्रचलित कानून है. इसमें संशोधन की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि कई समय से सेवा के नाम पर फॉरेन फंडिंग ली जा रही है. उस फंड का प्रयोग देश विरोधी ताकतों के लिए किया जा रहा था.हमें लगता है कि इसका समर्थन करना चाहिए.

Parliament LIVE: NDA के 45 नए सांसद आज नाश्ते पर पीएम मोदी से मिलेंगे

NDA के करीब 45 नए और पहली बार चुने गए लोकसभा सांसद आज सुबह करीब 9 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर नाश्ते पर मिलेंगे. इस बैठक में वे सांसद भी शामिल होंगे जो हाल ही में TMC, NCP, UBT और शिवसेना जैसी पार्टियों से NDA में शामिल हुए हैं.

Parliament LIVE: सदन में अमित शाह की गैरमौजूदगी पर रविशंकर प्रसाद का जवाब

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्ष के सवालों पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने  कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी और खड़गे रोज नई-नई कहानियां गढ़ते हैं और नए पोस्टर लेकर आते हैं. अमित शाह को बुलाओ, अमित शाह को बुलाओ. वे रोज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपने चैंबर में रहते हैं. पहले सदन को चलने दें, सदन में बहस होने दें. जब सदन में बहस होगी, तो वे बोलेंगे और कड़ा जवाब देंगे.

Parliament LIVE: लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष ने की नारेबाजी

 संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार गहराता जा रहा है. गुरुवार को विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही.राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष नारेबाजी करता रहा.

Lok Sabha LIVE Updates: लोकसभा में महिला सशक्तिकरण पर रिपोर्ट होगी पेश

लोकसभा में आज महिला सशक्तिकरण पर बनी समिति की अंतिम कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की जा सकती है.

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज 15वां दिन

संसद के मानसून सत्र का आज 15वां दिन है. कई अहम बिल आज लोकसभा में  पेश हो सकते हैं. FCRA बिल को लेकर चर्चा तेज है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session LIVE, Parliament Monsoon Session Live Updates, Lok Sabha Live, Rajya Sabha Live, Parliament Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com