विज्ञापन

लोकसभा में कैसे टूटा सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध-इनसाइड स्टोरी

पेपर लीक बिल पर लोकसभा में बहस विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने के बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे शुरू हो सकी. विपक्ष ने पहले पेलेट गन, छात्रों पर मुकदमे और अन्य मुद्दे उठाए, जबकि सरकार इस बिल पर 8-10 घंटे की विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हुई.

लोकसभा में कैसे टूटा सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध-इनसाइड स्टोरी
बहस दो दिनों तक चलने की उम्मीद है.
Sansad TV/X
नई दिल्ली:

पेपर लीक मामले पर बहस के लिए जो बिल लोकसभा में सोमवार यानी 27 जुलाई 2026 को पेश किया गया उस पर मंगलवार को 2 बजे बहस की शुरुआत हो पाई.  विपक्ष ने सोमवार को संसद नहीं चलने दी तो सरकार ने विपक्ष के नेताओं से संपर्क किया.

उस वक्त विपक्ष ने कहा कि वो सोमवार को सदन नहीं चलने देंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जो पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया वो मुद्दा वो उठाएगें. चूंकि इस गतिरोध को तोड़ने के लिए बीएसी यानी कार्य मंत्रणा समिति की बैठक नहीं हुई थी, इसलिए सरकार ने विपक्ष के नेताओं से एक-एक करके संपर्क किया.

विपक्ष के सरकार को कहा कि मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में तय करके बताएगें. मंगलवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने तय किया कि वो बहस होने देंगे. लेकिन ये बहस सिर्फ लोकसभा में होने दी जाएगी. विपक्ष ने तय कि पेपर लीक बिल पर बहस सदन में दो बजे के बाद होगा, इससे पहले विपक्ष पेलेट गन,एके 47 और छात्रों पर मुकदमा का मुद्दा उठाएगें. यह भी तय हुआ कि मंगलवार के दिन राज्यसभा में इस बिल पर बहस नहीं होगी. राज्यसभा में बुधवार को इस बिल को सरकार ला सकती है. यही वजह है कि लोकसभा में दो बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई और 2 बजे बहस की शुरुआत हुई.

वहीं राज्यसभा में कोई कामकाज नहीं हो सका. वैसे भी राज्यसभा में वंदे मातरम बिल लंबित है. सरकार पहले उसे पारित कराना चाहती है. अब सरकार ने इस बिल पर 8 घंटे की बहस के लिए तैयार है, मगर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा है कि सरकार इसे बढ़ाकर 10 घंटे करने के लिए तैयार है. बहस दो दिनों तक चलने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: 'लग रहा है राहुल गांधी की स्पीच चोरी कर ली', प्रियंका के भाषण पर ऐसा क्यों बोले किरेन रिजिजू?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha, Paper Leak Bill Parliament, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com