Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: मानसून सत्र के 14वें दिन, गुरुवार को आज लोकसभा में इनकम टैक्स संशोधन बिल समेत कई अहम रिपोर्ट्स पेश किए जाने की उम्मीद है. शिक्षा विधेयक पर भी बढ़ेगी समयसीमा बढ़ने के आसार हैं. आज इनकम टैक्स संशोधन से जुड़े विधेयक पर चर्चा और उसे पारित कराने की कोशिश होगी. प्रश्नकाल के बाद सड़क परिवहन, जल शक्ति और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े दस्तावेज सदन में रखे जाएंगे.
इसके अलावा, लोक उपक्रम समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी. इनमें NHPC, BSNL, REC, NPCIL, बीमा क्षेत्र की सरकारी कंपनियों और पेट्रोलियम क्षेत्र के सरकारी उपक्रमों के प्रदर्शन और सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का ब्यौरा शामिल है. संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति की कई रिपोर्ट सदन में रखी जाएंगी. इनमें फेक न्यूज पर रोक, डिजिटल भारत निधि, दूरसंचार, डाक विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जुड़े विषय शामिल हैं.
इससे पहले, बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाले बिल पर बहस के दौरान INDIA ब्लॉक के सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया था. इस बीच, दिन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा ने 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को मंजूरी दी. यह बिल डिजिटल बैंक रिकॉर्ड्स को अदालतों में मान्य सबूत के तौर पर मान्यता देता है. बिल पास होने के कुछ ही देर बाद संसद के निचले सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इससे पहले दिन में, गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में राहुल गांधी के चैंबर में बैठक की.
संसद सत्र से जुड़े सभी लेटे्सट अपडेट्स के लिए इस लाइव पर बने रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं