विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2023

PM नरेंद्र मोदी की मास्टर क्लास : पिछली बार के मुकाबले 146% बढ़े 'परीक्षा पे चर्चा' में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले बच्चे

इस साल रजिस्ट्रेशन कराने वालों को तादाद काफी बढ़ गई है. 'परीक्षा पे चर्चा' के छठे संस्करण के लिए कुल 38,80,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है...

PM नरेंद्र मोदी की मास्टर क्लास : पिछली बार के मुकाबले 146% बढ़े 'परीक्षा पे चर्चा' में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले बच्चे
'परीक्षा पे चर्चा' 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड ने परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र दिया...
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'परीक्षा पे चर्चा' कर रहे हैं, और इसके लिए इस साल लगभग 38,80,000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल पंजीकरण कराने वाले छात्रों (15,73,000) की तुलना में दोगुने से भी कहीं ज़्यादा है.

'परीक्षा पे चर्चा' 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा. पहली बार इसका आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था, और उस वक्त इसके लिए लगभग 22,000 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यह संख्या वर्ष 2019 में 163 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 58,000 हो गई. वर्ष 2020 में रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थियों की तादाद बढ़कर तीन लाख हो गई, जो पिछले साल 2019 की तुलना में 417 फीसदी और 2018 की तुलना में 1263 फीसदी ज़्यादा थी.

--- ये भी पढ़ें ---
* 'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों को सफलता के मंत्र देंगे PM नरेंद्र मोदी
* 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए इस बार 38.8 लाख ने करवाया रजिस्ट्रेशन

वर्ष 2021 में 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए 14,00,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जो 2020 के मुकाबले 366 फीसदी और 2018 के मुकाबले 6263 फीसदी ज़्यादा था. पिछले साल, यानी वर्ष 2022 में इस कार्यक्रम के लिए 15,73,000 विद्यार्थियों ने 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया, जो पिछले साल 2021 की तुलना में 12.35 फीसदी और 2018 की तुलना में 7050 फीसदी ज़्यादा था.

इस साल रजिस्ट्रेशन कराने वालों को तादाद काफी बढ़ गई है. 'परीक्षा पे चर्चा' के छठे संस्करण के लिए कुल 38,80,000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है, जो 2022 के मुकाबले 146 फीसदी ज़्यादा है, जबकि पहले संस्करण की तुलना में रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या 17536 फीसदी बढ़ गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pariksha Pe Charcha, PM Narendra Modi, Master Class Of PM Narendra Modi, NDTV Hindi, NDTV India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com