विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2012

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय चौकी पर पाक ने की गोलीबारी

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
देश के 66वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के हीरा नगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने अकारण गोलीबारी की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
जम्मू: देश के 66वें स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के हीरा नगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने अकारण गोलीबारी की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बताया गया है कि जम्मू से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में अंतरराष्ट्रीय सीमा की शून्य रेखा के करीब पनसेरा चौकी पर पाकिस्तानी रेंजरों ने आधे घंटे तक गोलीबारी की।

सूत्रों ने बताया कि भारत की तरफ से इस गोलीबारी का जवाब नहीं दिया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि पाकिस्तानी रेंजर पिछले एक सप्ताह से भारतीय चौकियों पर लगभग रोजाना गोलीबारी करते रहे हैं। बुधवार को की गई गोलीबारी इस तरह की छठी घटना है।

सीमापार से की गई यह गोलीबारी नवम्बर 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई युद्ध विराम संधि का उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के साथ लगती भारत की 198 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा जम्मू क्षेत्र में है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Rangers Firing, Firing At Border, Firing At BSF Post, पाकिस्तानी रेंजर्स, सीमा पर गोलीबारी, बीएसएफ पोस्ट पर गोलीबारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com