विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2017

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी नागरिक को मेडिकल वीजा के लिए सरताज अजीज से चिट्ठी लेने को कहा

पाक नागरिक सईद अयूब ने ट्वीट किया, 'मैंने भारत में अपने पिता के लीवर प्रत्यारोपण के लिए आधी संपत्ति बेच दी और अब हमारे लिए कोई मेडिकल वीजा नहीं... क्यों सिर्फ आम आदमी ही पिसता है.'

सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी नागरिक को मेडिकल वीजा के लिए सरताज अजीज से चिट्ठी लेने को कहा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के एक व्यक्ति को चिकित्सा वीजा देने का आश्वासन दिया है, लेकिन तब, जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज उसके मामले की सिफारिश करें.

पाक नागरिक सईद अयूब ने अपने मामले का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, 'मैंने भारत में अपने पिता के लीवर प्रत्यारोपण के लिए अपनी आधी संपत्ति बेच दी और अब हमारे लिए कोई मेडिकल वीजा नहीं... क्यों सिर्फ आम आदमी ही पिसता है.'

सोशल मीडिया में मदद की गुहार लगाने वालों की सहायता में आगे रहने वाली सुषमा ने कहा कि उनकी संवेदनाएं उसके साथ हैं. सुषमा ने कहा, 'हम आपको वीजा दे देंगे. सरताज अजीज साहब को आपके मामले की सिफारिश करनी चाहिए.'

दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच रिश्ते तल्ख होने के कारण हाल ही में विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के सिफारिशी पत्र वाले व्यक्ति को ही भारत में चिकित्सा वीजा दिया जाएगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushma Swaraj, Pakistan, Medical Visa, Sartaj Aziz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com