विज्ञापन
This Article is From May 10, 2025

पाकिस्‍तान को 8 जगह घुसकर दिया गया जवाब, लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्‍तान लगातार उकसावे वाले कदम उठा रहे है.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्‍तान लगातार हमला कर रहा है. बीती रात 1 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्‍तान ने सिरसा बेस को निशाने बनाते हुए मिसाइल से हमला किया.

पाकिस्‍तान को 8 जगह घुसकर दिया गया जवाब, लड़ाकू विमानों का भी इस्‍तेमाल: सेना
नई दिल्‍ली:

भारत और पाकिस्तान में जंग के हालात बने हुए हैं. इस बीच भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान सेना के अग्रिम क्षेत्र में सेना की तैनाती बढ़ती दिख रही है. यह स्थिति को और भड़काने की कोशिश है. साथ ही आम नागरिकों और सैन्‍य ठिकानों को निशाना बना रहा है. बीती रात 1 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्‍तान ने हाई स्‍पीड मिसाइल पंजाब के एयरबेस स्टेशन पर दागी जिसे नष्‍ट कर दिया गया. इसके बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्‍तान में घुसकर 8 जगह हमले किये. इन हमलों में पाकिस्‍तान को काफी नुकसान हुआ है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्‍तान पर भारत को लेकर फेक न्‍यूज फैलाने का भी आरोप लगाया. इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक-एक करके पाकिस्‍तान के झूठे दावों की पोल खोली.  

पाकिस्तान सेना अग्रिम क्षेत्र में बढ़ा रही सेना की तैनाती

कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान बताया, 'पाकिस्तान ने पूरे बॉर्डर पर तेजी गोलीबारी जारी रखी है. ड्रोन और फाइटर जेट का इस्तेमाल कर नागरिकों और सैन्‍य ढांचों को निशाना बनाया जा रहा है. भारत ने जवाबी हमले किए हैं. पाकिस्तान सेना के अग्रिम क्षेत्र में सेना की तैनाती बढ़ती दिख रही है. यह स्थिति को और भड़काने की कोशिश है. भारत ने अभी तक पूरे संयम के साथ पाकिस्तान की हरकतों का उपयुक्त जवाब दिया है. भारतीय सेना तनाव बढ़ाना नहीं चाहती है, बशर्ते पाकिस्‍तान अपनी हरकतों से बाज आ जाए.  

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय विमानों ने पाक को 6 जगह घुसकर दिया जवाब 

पाकिस्‍तान के हमलों का भारत ने सुनियोजित जवाब दिया है. रेडार साइट, हथियार भंडार को चुनकर निशान बनाया गया. रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमयारखान, शुकूर, चुनिया में पाक के सैन्य ठिकानों पर एयर लॉन्च और लड़ाकू जेट पर प्रहार किए गए हैं. पसूर रडार साइट और सियालकोट का एविएशन बेस को भारतीय सेना ने टारगेट किया. इस कार्रवाई ने कम से कम कोलेट्र्ल डैमेज की क्षति सुनिश्चित की. पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया. ताकि वे अपनी गतिविधयां छिपा सकें. ऐसी चालों ने भारतीय वायु प्रतिरक्षा तंत्र को अत्यअधिक संयम के साथ कार्य करने के लिए विविश किया.

Latest and Breaking News on NDTV

S-400 सेफ, पाक कर रहा झूठे दावे 

पाकिस्‍तान ने यात्री विमान की आड़ लेकर उसका दुरुपयोग किया. पाक ने गलत दुष्प्रचार भी किया कि भारत के कई एयर डिफेंस सिस्‍टम और सैन्‍य ठिकानों को उसने नुकसान पहुंचाया है. कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान सबूत दिखाकर पाकिस्‍तान के झूठे दावों की पोल खोल दी. उन्‍होंने बताया, 'पाकिस्तान ने दुष्प्रचार का इस्तेमाल किया. आदमपुर में एस-400 प्रणाली, सूरतगढ़ और सिरसा के हवाई अड्डों, नगरोटा के ब्रह्मोस बेस, चंडीगढ़ के गोला बारूद सेंटर को नष्ट करने की अफवाहें फैलाई है. सोशल मीडिया के सहारे पाकिस्‍तान ऐसी अफवाह फैला रहे हैं. भारत इसे खारिज करता है. भारत को कोई भी नुकसान अभी तक पाकिस्‍तान नहीं पहुंचा पाया है.

विदेश मंत्रालय और सेना की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें 

  • पाकिस्तान सेना पूरे पश्चिम मोर्चे पर आक्रामक हरकतें जारी रखी हैं. यूकैब ड्रोन, लॉन्ग रेंज वेपन और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर भारत के सैन्य ढांचे को निशाना बनाया. 
  • नियंत्रण रेखा पर भी ड्रोन घुसपैठ की गई. भारी हथियारों से गोलीबारी की गई.
  • एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए. सभी हमलों को नाकाम किया गया. 
  • वायुसेना स्टेशन उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर, भुज, बठिंडा स्टेशन उपकरण और जवानों को हानि पहुंचाई. 
  • पाकिस्तान ने सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर हाई स्पीड मिसाइल से पंजाब के एयरबेस स्टेशन पर दागने की कोशिश की. 
  • पाकिस्तान ने श्रीनगर,अवंतीपुर और उधमपुर के वायुसेना अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशान बनाया.

विदेश सचिव मिस्री ने फेक न्यूज को लेकर भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के झूठे दावे साफ हो चुके हैं. पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियां हमले और तबाही का दावा कर रही हैं. कह रहे हैं कि मिलिट्री फैसिलिटी तबाह की है, यह सब झूठ है. यह दावे किए गए हैं कि पावर, इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम पर बड़े हमले किए गए, यह सब झूठ है. पाकिस्तान लगातार नागरिकों और नागरिक इमारतों को निशाना बना रहा है. भारत में कम्युनल विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सिविलियन मारे जा रहे हैं, इमारतें क्षतिग्रस्त हो रही हैं. जम्मू-कश्मीर में एक प्रशासनिक अधिकारी मारा जा रहा है. फिलहाल भारत के सैन्य ठिकाने सुरक्षित हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MEA Press Briefing, Defense Press Briefing, India Pakistan Attack News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com