पार्टी नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला नेता को असम कांग्रेस निलंबित कर सकती है. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पार्टी इसके लिए अपना मन बना चुकी है. बता दें कि असम में पार्टी की युवा मोर्चा की पूर्व प्रमुख अंगिता दत्ता ने इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर उत्पीड़न और भेदभाव करने का आरोप लगाया था.
सूत्रों के अनुसार असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी (APCC)ने अपनी जांच में पाया कि अंगिता दत्ता द्वारा लगाए गए तमाम आरोप आधारहीन और राजनीति से प्रेरित हैं. लिहाजा, अब उनके खिलाफ पार्टी की छवि खराब करने के आरोपों के मद्देनजर डिसिप्लिनरी एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
अंगिता दत्ता, जिन्होंने श्रीनिवास के खिलाफ दिसपुर पुलिस थाने में बुधवार को अपनी शिकायत दी थी. इस शिकायत को लेकर राज्य की सीआईडी ने दत्त को बुलाया था. सूत्रों के अनुसार सीआईडी इस मामले को लेकर श्रीनिवास के खिलाफ जल्द ही एक एफआईआर दर्ज कर सकती है. इसके बाद मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी.
दत्ता ने आरोप लगाया था कि श्रीनिवास और एक अन्य IYC नेता, वर्धन यादव ने उनके जेंडर के आधार पर उनके साथ भेदभाव किया था और उन्हें धमकाने के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था.उसने यह भी दावा किया था कि उसने इस मुद्दे के बारे में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी नेतृत्व को सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी.
श्रीनिवास, जो वर्तमान में कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं, ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था और दत्ता के खिलाफ उनके खिलाफ असंसदीय और मानहानिकारक शब्दों का उपयोग करने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
असम कांग्रेस ने गुरुवार को दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, और उनसे यह बताने को कहा था कि 24 घंटे के भीतर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला बताया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से शिकायत की थी ना कि मेरे से. अगर मैं कुछ करता तो सवाल उठता कि मैं इस मामले में इतनी रुचि क्यों दिखा रहा हूं, जबकि ये कांग्रेस का आंतरिक मामला है. असम के मुख्यमंत्री का यह बयान दत्ता द्वारा शिकायत देने से पहले का है.
मानहनि केस में हाईकोर्ट का रुख करेंगे राहुल गांधी, सूरत सेशंस कोर्ट से नहीं मिली राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं