जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान अपने पति को खोने वाली जेनिफर नथानियल (54) खूबसूरत पर्यटक स्थल पर परिवार के साथ चंद खुशनुमा पल बिताने गई थीं, लेकिन इस यात्रा ने उन्हें जीवन भर का दर्द दे दिया. दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए. मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें जेनिफर के पति सुशील नथानियल (58) शामिल थे.
नथानियल, इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे. आतंकियों ने नथानियल की बेटी आकांक्षा (35) के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया था. आतंकी हमले के वक्त जेनिफर और उनका बेटा ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) सुरक्षित बच गए.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जब नथानियल की मौत पर शोक जताने के लिए बृहस्पतिवार शाम उनके घर पहुंचे, तो उनकी पत्नी जेनिफर ने उन्हें आतंकी हमले का आंखों देखा हाल सुनाया.
'गोली मारने से पहले मेरे पति को कलमा पढ़ने...'
जेनिफर ने बताया, ‘‘आतंकियों ने गोली मारने से पहले मेरे पति को कलमा पढ़ने को कहा था. मेरे पति ने उन्हें कहा कि वह ईसाई हैं और उन्हें कलमा पढ़ना नहीं आता. मेरे पति ने सच बोला था.'' उन्होंने बताया कि आतंकी हमले के दौरान मची अफरा-तफरी के बीच वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई थीं.
'मेरे शरीर के एक तरफ का हिस्सा सुन्न पड़ चुका..'
रुंधे गले और हिचकियों के बीच जेनिफर ने बताया, ‘‘जब मुझे होश आया, तो शाम ढल चुकी थी और ठंड बढ़ गई थी. मैंने महसूस किया कि मेरे शरीर के एक तरफ का हिस्सा सुन्न पड़ चुका है और मैं हिल भी नहीं पा रही थी. मैंने जैसे-तैसे गर्दन मोड़कर देखा, तो पाया कि मेरे पति जमीन पर औंधे मुंह बेसुध पड़े थे.''
जेनिफर ने कहा, ‘‘होश में आने पर मैंने यह भी देखा कि दो हमलावर एक-दूसरे के फोटो खींच रहे थे. इन हमलावरों ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि एक अन्य हमलावर ने कश्मीरियों का पारंपरिक लम्बा कपड़ा (फिरन) पहन रखा था.''
जेनिफर ने बताया कि कुछ देर बाद तीनों हमलावर उनकी ओर बढ़ने लगे. उन्होंने बताया,‘‘हमलावरों को लगा होगा कि अब तक बेसुध पड़े मेरे शरीर में अचानक कुछ हलचल हुई है, लेकिन तभी एक हेलिकॉप्टर की आवाज आई और हमलावर पैदल चलते हुए मेरी निगाहों से ओझल हो गए.''
जेनिफर ने बताया कि आतंकी हमले के दौरान किस तरह रह-रहकर गोलियों की आवाज उनके कानों में गूंज रही थी और जिसे जहां जगह मिल रही थी, बचकर भाग रहा था. उन्होंने कहा,‘‘मैंने बहुत सारी लाशें देखी हैं. फिलहाल मैं जब भी आंखें बंद कर रही हूं, तो मुझे वे ही दृश्य दिखाई दे रहे हैं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं