पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) को लेकर देश बहुत ही गुस्से में है. भारत पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए लगातार एक्शन मोड में हैं. पानी रोकने से लेकर अन्य कार्रवाई तक, सबकुछ किया जा रहा है.आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब सेना को फ्री हैंड (Army Free Hand) दे दिया है. सेना के पास अब आतंकियों पर कार्रवाई करने के लिए खूली छूट है. पाकिस्तान को कैसे जवाब देना है, लक्ष्य क्या होगा, मोड और समय क्या होगा और कब कौन सा फैसला लेना है, ये सेना खुद तय करेगी. सरकार की तरफ से उनके पास अब खुली छूट है. अपने आवास पर हुई बैठक में पीएम मोदी ने सेना की पेशेवर क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास और भरोसा जताया.
दुश्मन को पहलगाम में गई एक-एक जान का हिसाब देना होगा. बैसरन में पर्यटकों पर गोलियां बरसाते समय आतंकियों के आकाओं ने ये सोचा नहीं होगा कि उनको पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना होगा. भारतीय सेना ने अपने तरीके से जवाब देना शुरू किया तो उनका क्या ही हाल होगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें-जल, थल, नभ... पाकिस्तान के खिलाफ हर मोर्चे पर तैयार हिंदुस्तान, हथियार के रेस में कौन कितना आगे?
सेना प्रमुखों संग बैठक के बाद PM मोदी ने क्या कहा?
- आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है.
- भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास.
- हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो,इसके टार्गेट्स कौन से हो, और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल फैसले लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है.
सेना को फ्री हैंड, दुश्मन को मिलेगा सबक
पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की. इस दौरान दुश्मन को सबक सिखाने को लेकर हर एक पहलू पर रणनीति बनाई गई. बैठक में पीएम मोदी ने सेना को फ्री हैंड देने पर अपनी सहमति जताई. बैठक के बाद, पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की. भागवत ने पिछले हफ्ते कहा था कि धर्म के लिए भारत को दुश्मन को दंडित करना चाहिए.
सुरक्षा पर आज कैबिनेट समिति की बैठक
भारत के तेवर से साफ है कि दुश्मन को वह छोड़ने वाला नहीं है. पहलगाम में हुई एक-एक मौत का हिसाब लिया जाएगा. बैठकों का दौर लगातार जारी है. बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की बैठक होनी है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये दूसरी बैठक है. वहीं मंगलवार को युग्म सम्मेलन में पीएम मोदी ने एक बार फिर इस ओर इशारा किया कि पाकिस्तान को उसकी करतूत का जल्द करारा जवाब मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं