विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2025

आतंकी मकबूल बट्ट के गांव में भी उबाल, जरा कश्मीर का गुस्सा देखो पाकिस्तान

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है. कश्मीर का जो इलाका कभी अलगाववाद का गढ़ रहा है. वहां आज आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

आतंकी मकबूल बट्ट के गांव में भी उबाल

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद देशभर के लोगों में आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा है. हर तरफ से आतंकवाद के खात्मे की मांग की जा रही है. पहलगाम में सैलानियों पर हुए हमले ने कश्मीर की अंतरात्मा में जैसे सूराख कर दिया है. हालत ये है कि जो पहले आतंकियों के गांव की तरह देखे जाते थे, वहां से भी पाकिस्तान के रवैये के खिलाफ आवाज उठ रही है. पर्यटकों पर हमले के बाद से कश्मीरियों में पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. 

जगह-जगह विरोध प्रदर्शन

जगह-जगह स्थानीय लोग पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कुपवाड़ा में एलओसी के पास त्रेहगाम मकबूल बट्ट का गांव है. मक़बूल बट्ट एक दौर में कश्मीरी आतंकवाद और अलगाववाद का चेहरा रहा, लेकिन आज वहां लोगों के भीतर गुस्सा है.

कभी अलगाववाद का चेहरा रहे मकबूल बट्ट गांव में पाकिस्तान और हाफिज सहित जैसे आतंक के रहनुमाओं के खिलाफ लोग सड़क पर उतरे हैं. इस गांव में ये प्रदर्शन पहली बार हो रहा है.

स्थानीय लोग काला कपड़ा पहन के सड़क पर उतरे हैं. लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाया है. विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जो आतंकवाद चल रहा है, उसे बंद होना चाहिए. हमारी नस्ले तबाह हो गईं हैं. हमारी अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है. 

कश्मीर का नाम हो रहा खराब- स्थानीय लोग

आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे लोगों ने कहा कि पाकिस्तान, आतंकवाद को सपोर्ट करना बंद करे, वह अपने मुल्क को संभाले. स्थानीय लोगों का कहना है कि आतंकी गतिविधियों की वजह से उनके कारोबार पर ही सिर्फ असर नहीं पड़ रहा है, बल्कि दुनिया में कश्मीर का नाम खराब हो रहा है.

एलओसी के पास एक गांव में लोगों ने कहा कि किसी इंसानी जान का नुकसान होना गलत बात है. आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है. सरकार को इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए. अगर सरकार अभी एक्शन नहीं ले सकती है तो कभी नहीं ले सकती है. इससे बड़ा अटैक क्या ही हो सकता है. 

यह भी पढे़ं- NSG, BSF... पैरा मिलिस्ट्री की बड़ी मीटिंग, कल मोदी लेंगे CCS की बैठक, प्रहार का प्लान तैयार!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahalgam Attack, Pahalgam Terror Attack, Pahalgam Terrorist Attack, Terrorist Attack In Pahalgam, Kashmir Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com