विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छात्र ने पीएम मोदी से पूछ लिया सवाल, मिला ये जवाब

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने गुजरात के ट्राइबल समुदाय से आने वाले छात्रों से भी बातचीत की, इस दौरान एक छात्र ने पीएम मोदी से पहलगाम हमले को लेकर सवाल पूछ लिया.

Pariksha Pe Charcha 2026: पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर छात्र ने पीएम मोदी से पूछ लिया सवाल, मिला ये जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से सीधी बातचीत की, इस दौरान कई राज्यों के छात्रों के साथ पीएम मोदी ने सवाल-जवाब किए. ये एपिसोड अलग-अलग राज्यों में शूट किया गया था, जिसे एक साथ जारी किया गया. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने छात्रों को कई तरह के टिप्स भी दिए. पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में गुजरात के आदिवासी समुदाय के कुछ छात्रों से भी बातचीत की. इस दौरान एक छात्र ने पीएम मोदी से पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल पूछा, जिसका पीएम मोदी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया. 

पहलगाम हमले को लेकर सवाल

छात्र ने पीएम मोदी से पूछा, मेरा आपसे ये सवाल है कि पहलगाम हमले के बाद हमारे घर में सब चर्चा कर रहे थे कि अब आगे क्या होगा, पूरा देश आपकी तरफ देख रहा था. फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ और हमारे देश की सेना ने जीत हासिल की. ऐसे समय में आपने अपने तनाव को कैसे हैंडल किया, हमें तो परीक्षा का ही तनाव नहीं झेला जाता है. इस पर पीएम मोदी ने कहा, आप लोगों को परीक्षा का तनाव आ जाता है? आप पुरानी परीक्षा को याद कीजिए, आपको ये लगेगा कि जब गया तो बहुत टेंशन थी, लेकिन करके आने के बाद कुछ नहीं था. यही आपको तनाव के दौरान करना होता है.

तनाव से निपटने के लिए करें ये काम

परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स देते हुए पीएम मोदी ने आदिवासी छात्रों को बताया कि परीक्षा के लिए सबसे अच्छी चीज होती है कि आप लिखने की आदत डालें, ज्यादातर लोग पढ़ते हैं, लेकिन पेपर सॉल्व करने की आदत डालनी जरूरी है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कभी तनाव नहीं आएगा. दूसरी सबसे बड़ी चीज नींद है, अच्छी नींद लेनी ही चाहिए. अगर पूरी नींद लेते हैं तो नए विचार और नए आइडिया आते हैं. 

Pariksha Pe Charcha 2026: क्या इंसानों को AI से डरना चाहिए? परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com