भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता बजट पेश होने से पहले ही अपना फैसला सुना देते हैं. वह शनिवार को विपक्षी नेताओं की टिप्पणी 'हीरे सस्ते और आटा महंगा' पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि खाद्य, ईंधन और उर्वरक की कीमतों में तेजी अंतरराष्ट्रीय कारणों से हुई है और नरेंद्र मोदी सरकार ने ''महंगाई को काबू में करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जबकि दूसरे देश इससे अभी भी जूझ रहे हैं.''
मोदी बजट पर भाजपा की नौ सदस्यीय केंद्रीय समिति के अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि आम बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जिससे रोजगार के मौके पैदा होंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
भाजपा नेता ने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग और पेशेवरों को कर राहत दी गई है.
उन्होंने कहा कि बजट में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों) और सहकारी समितियों को राहत दी गई है और शहरी बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान दिया गया है.
मोदी ने कहा कि जहां तक हीरे की बात है, तो सवाल इसके सस्ता होने का नहीं है. ''यह (प्रयोगशाला में तैयार) हीरों के बारे में है, जिसके बाजार में आने में 2-3 साल लगेंगे.''
उन्होंने कहा, ''टिप्पणी करने वालों को चावल-गेहूं या हीरे की कीमत का पता नहीं है. ये ऐसे नेता हैं जो बजट पेश होने से पहले ही उस पर प्रतिक्रिया देते हैं.''
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने एक फरवरी को एक वीडियो साक्षात्कार में कहा था कि बजट का सार यह है कि हीरे को सस्ता और आटा महंगा कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें :
* BJP "रामचरितमानस" का अपमान नहीं करेगी बर्दाश्त, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें नीतीश कुमार : सुशील मोदी
* "यहां तो एक दर्जन भर दावेदार हैं...", ललन सिंह के नीतीश कुमार को PM कैंडिडेट बताने पर बोले सुशील मोदी
* "पिछली बार कौन गया था..." : नमामि गंगे की समीक्षा बैठक में भाग न लेने पर नीतीश कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं