भारत-पाक तनातनी के बीच आज दोपहर 12 बजे दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) में फिर बातचीत होगी. भारत की अगली रणनीति बातचीत के बाद तैयार की जाएगी. जानकारी के अनुसार भारत के डीजीएमओ ले. जनरल राजीव घई और पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल कासिम अब्दुल्ला के बीच बातचीत हॉटलाइन से होगी. इस अहम बातचीत में संघर्ष विराम को आगे किस तरह ले जाया जाएगा उसका रोडमैप निकला जाएगा.
बता दें सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को बताया था कि भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष को ‘हॉटलाइन' पर एक संदेश भेजा, जिसमें एक दिन पहले दोनों सेनाओं के बीच बनी सहमति के ‘उल्लंघन' को उजागर किया गया और बताया गया कि अगर बाद में इस तरह की हरकत दोहराई गई तो भारत इसका ‘कठोर और स्पष्ट' तरीके से जवाब देगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शनिवार को क्या हुआ था?
- पाक DGMO ने बातचीत के लिए समय मांगा
- दोपहर 3.35 पर दोनों के बीच हुई बातचीत
- सीजफायर को लेकर दोनों के बीच सहमति
- शाम 5 बजे सीजफायर का एलान किया गया
- देर रात पाक की तरफ से छिटपुट फायरिंग
- भारत ने दिया जवाब, पाक को दी वार्निंग
जम्मू-कश्मीर समेत सरहदी इलाकों में शांति
पाकिस्तान पर भारत की चेतावनी का असर भी देखने को मिला और उसने सीजफायर का उल्लंघन नहीं किया. भारत-पाक के संघर्ष और सीजफायर की घोषणा के बाद रविवार रात गोलीबारी या गोलाबारी की कोई घटना नहीं हुई, जिससे सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों ने चैन की सांस ली. सेना ने भी दावा किया कि शांति बहाल है. भारतीय सेना ने सोमवार को बताया है कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में बीती रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही. किसी घटना की खबर नहीं आई. संघर्ष विराम के 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और इलाके में जनजीवन सामान्य है।
बात दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पीओके और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हो गई थी. बॉर्डर के उस पार से आम नागरिकों को निशाना बनाकर मिसाइल दागी गईं जिस का करारा जवाब भारत की ओर से दिया गया. तीन दिन तक चले संघर्ष के बाद 10 मई की देर शाम सीजफायर की घोषणा की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं